Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तरनतारन में नाबालिग वॉलीबॉल खिलाड़ी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 13 पर दर्ज किया केस

तरनतारन  | पंजाब के तरनतारन जिले में एक नाबालिग वॉलीबॉल खिलाड़ी की हत्या ने सनसनी फैला दी है। 15 वर्षीय बिबेकबीर सिंह की उसके ही स्कूल के कुछ छात्रों ने तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। परिजनों ने इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिगों समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हत्या के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश में थाना सरहाली पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है और अब तक करीब पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस वारदात का मुख्य आरोपी एक थानेदार का बेटा बताया जा रहा है।

घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे सरहाली कलां की दाना मंडी के पास हुई। बिबेकबीर सिंह अपने सहपाठियों के साथ मौजूद था, तभी मामूली विवाद के बाद तीन नाबालिग लड़कों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि चाकू का वार सीधे दिल पर जा लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घायल अवस्था में दोस्तों और चचेरे भाइयों ने उसे पहले पास के सरकारी अस्पताल और फिर गुरु नानक देव अस्पताल, तरनतारन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक 23 जुलाई को अपना 16वां जन्मदिन मनाने वाला था।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में जिला पुलिस प्रमुख के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व एसपी (इन्वेस्टिगेशन) अजय राज सिंह कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। फरार तीनों नाबालिगों की तलाश जारी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता शमशेर सिंह, जो पेशे से पुलिसकर्मी हैं, मां अरजिंदर कौर जो स्कूल की प्रिंसिपल हैं, चाचा गुरिंदर सिंह, चचेरे भाई अमृत संधू और विदेश में रह रहे बड़े भाई समर्थ बीर सिंह गहरे सदमे में हैं।

सिविल अस्पताल, तरनतारन में समय की कमी के चलते बुधवार शाम पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करेगी।

थाना सरहाली के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में तीन नाबालिग और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.