लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य विधायकों और पार्टी नेताओं को दिया गया है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि यह आंदोलन केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों को बचाने की लड़ाई है।

नरेश चौहान ने कहा कि दिल्ली में होने वाली इस रैली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग इसमें भाग लेने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी विचारधाराओं के लोगों को एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है।उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और आम जनता की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। मौजूदा हालात अघोषित आपातकाल जैसे बनते जा रहे हैं। चौहान ने कहा कि सरकार चाहे कितनी भी पुलिस व्यवस्था कर ले, लोग रामलीला मैदान पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करवाएंगे।भाजपा पर निशाना साधते हुए नरेश चौहान ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। विपक्ष जनता के मुद्दों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतर रहा है, जबकि भाजपा की ओर से आंदोलन को लेकर सवाल उठाना समझ से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि अराजकता विपक्ष नहीं, बल्कि भाजपा फैला रही है।

चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी नरेश चौहान ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं और कई जगह बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग उठ रही है। उन्होंने सवाल किया कि यदि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है, तो बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए?

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार करते हुए चौहान ने पूछा कि क्या भाजपा देश के 13 करोड़ लोगों को घुसपैठिया बताना चाहती है? उन्होंने भाजपा से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।नरेश चौहान ने दोहराया कि दिल्ली में होने वाला प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता को अपनी बात रखने और सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज करवाने का अधिकार है। हिमाचल से हजारों लोगों की भागीदारी इसी लोकतांत्रिक अधिकार की आवाज बनेगी.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.