Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर फंसा ब्रिटेन का F-35B फाइटर जेट, हाइड्रोलिक फेल्योर बना कारण

तिरुवनंतपुरम | ब्रिटेन की रॉयल नेवी का अत्याधुनिक फाइटर जेट F-35B बीते छह दिनों से तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ा है। यह लड़ाकू विमान 14 जून की रात करीब 9:30 बजे आपात स्थिति में यहां लैंड कराया गया था। शुरुआत में इसकी लैंडिंग ईंधन की कमी के चलते कराई गई थी।

HMS प्रिंस ऑफ वेल्स से कर रहा था उड़ान

विमान यूनाइटेड किंगडम के एयरक्राफ्ट कैरियर HMS Prince of Wales से उड़ान भरकर भारतीय एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) के बाहर रूटीन गश्त कर रहा था। इसी दौरान तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को इमरजेंसी रिकवरी बेस के तौर पर उपयोग करते हुए इसकी लैंडिंग कराई गई।

हाइड्रोलिक फेल्योर ने बढ़ाई परेशानी

भारतीय वायुसेना ने विमान को तत्काल रिफ्यूलिंग और जरूरी तकनीकी सहायता मुहैया कराई, लेकिन टेक-ऑफ से पहले विमान में हाइड्रोलिक सिस्टम की खराबी सामने आ गई। जिसके चलते इसे दोबारा उड़ाया नहीं जा सका।

मरम्मत के प्रयास जारी, ब्रिटेन से रही तकनीकी टीम

ब्रिटिश नौसेना की एक प्रारंभिक तकनीकी टीम विमान की मरम्मत के लिए केरल पहुंच चुकी है, लेकिन फिलहाल समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अब ब्रिटेन से एक विशेष विशेषज्ञ टीम भेजी जा रही है, जो विमान को उड़ान के लिए तैयार करेगी। अगर मरम्मत संभव नहीं होती, तो इस लड़ाकू विमान को सैन्य कार्गो विमान से वापस ब्रिटेन भेजा जा सकता है।

एयरपोर्ट और वायुसेना की सतर्क निगरानी

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि की है और फिलहाल विमान की उड़ान की अनुमति नहीं दी गई है, क्योंकि रिफ्यूलिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। एयरफोर्स और एयरपोर्ट दोनों ही इस मामले पर निगरानी बनाए हुए हैं।

क्या है F-35B की खासियत?

F-35B एक हाईटेक स्टील्थ फाइटर जेट है, जो कम दूरी पर ऊंचाई से उड़ान भरने और वर्टिकल टेक-ऑफ व लैंडिंग (VTOL) की क्षमता रखता है। इसे विशेष रूप से एयरक्राफ्ट कैरियर आधारित मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसके किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी को गंभीरता से लिया जाता है और विशेषज्ञों की देखरेख में ही मरम्मत की जाती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.