Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

योग दिवस पर हरियाणा सरकार की बड़ी पहल: मुख्यमंत्री सैनी ने की 9 अहम घोषणाएं, बाबा रामदेव के साथ किया योग

कुरुक्षेत्र | 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया। हरियाणा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में किया गया, जहां योग गुरू बाबा रामदेव और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, कैबिनेट मंत्री आरती राव और सांसद नवीन जिंदल समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी ने योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तर पर 9 बड़ी घोषणाएं कीं:

योग दिवस पर सीएम की 9 बड़ी घोषणाएं:

  • अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र की स्थापना
    कुरुक्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में एक भव्य अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
  • योग लेखक प्रोत्साहन योजना’ की शुरुआत
    प्रदेश के विश्वविद्यालयों में योग पर शोध को बढ़ावा देने के लिए हर साल उत्कृष्ट लेखकों को सम्मानित किया जाएगा।
  • नई योगशालाएं खुलेंगी
    इस वर्ष राज्य में 100 नई योग व व्यायामशालाएं खोली जाएंगी। फिलहाल प्रदेश में 883 योगशालाएं संचालित हो रही हैं।
  • योग अब स्कूल परीक्षा का हिस्सा बनेगा
    सरकारी स्कूलों में छात्रों के योग अभ्यास का मूल्यांकन क्रेडिट आधारित प्रणाली के तहत किया जाएगा।
  • प्राकृतिक चिकित्सा को मिलेगा आयुष मान्यता
    योग और प्राकृतिक चिकित्सा विषयों को अब आयुष चिकित्सा प्रणाली के तहत मान्यता दी जाएगी, और इन क्षेत्रों के चिकित्सकों का सरकारी पंजीकरण शुरू होगा।
  • कॉलेज-विश्वविद्यालयों में लागू होगा योग पाठ्यक्रम
    राज्य के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में योग को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के रूप में शामिल किया जाएगा।
  • योग को खेल के रूप में बढ़ावा
    योग को प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में बढ़ावा देने के लिए अनुभवी कोच नियुक्त किए जाएंगे और खेल विभाग में 40 योग शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
  • सरकारी दफ्तरों में ‘Y-Break’ की शुरुआत
    सभी सरकारी कार्यालयों में आज से प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ होगा, ताकि कर्मचारी तनाव मुक्त रह सकें।
  • ‘One Earth, One Health’ की अवधारणा को अपनाया
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथ्वी पर सभी जीव एक-दूसरे से जुड़े हैं और योग इसी वैश्विक स्वास्थ्य संतुलन की कुंजी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.