Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा: 13 जिलों में 282 गर्भवती महिलाओं ने कराया गर्भपात, स्वास्थ्य विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से मांगा जवाब

चंडीगढ़ |  हरियाणा में जिन गर्भवती महिलाओं की पहले से एक या अधिक बेटियां हैं, उनके स्वास्थ्य व भ्रूण की निगरानी की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग ने आंगनबाड़ी और एएनएम कार्यकर्ताओं को दी थी। इसके बावजूद राज्य के 13 जिलों में ऐसी 282 महिलाओं ने गर्भपात करा लिया, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब इन मामलों में जिम्मेदार आंगनवाड़ी वर्करों से जवाब तलब किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग को शक है कि इनमें कुछ गर्भपात लिंग चयन के आधार पर हो सकते हैं। इसलिए विभाग यह भी जांच कर रहा है कि गर्भपात किन कारणों से हुए—क्या यह जच्चा के स्वास्थ्य, गर्भनिरोधक विफलता या फिर लिंग चयन जैसे कारणों से हुआ। आंगनवाड़ी वर्करों से स्पष्टीकरण के बाद विभाग अगली कार्रवाई करेगा।

विभाग के अनुसार, हाल के महीनों में कुल 2,500 के करीब गर्भपात हुए हैं, जिनमें से 282 महिलाएं विशेष निगरानी में थीं। यह मामले जींद (57), हिसार (43), करनाल (57), यमुनानगर (28), सिरसा (20), फरीदाबाद (14), गुरुग्राम (9), भिवानी (9), फतेहाबाद (7), पंचकूला (6), झज्जर (12), पानीपत (10) और रेवाड़ी (10) जिलों से सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने इस संबंध में सभी जिलों की सिविल सर्जन को गर्भपात के कारणों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। साथ ही, जिन जिलों में लिंगानुपात बेहद कम है, वहां विशेष निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जन्म के समय लिंगानुपात में गुरुग्राम सबसे पीछे, पंचकूला टॉप पर

जनवरी से मई 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुग्राम में लिंगानुपात सबसे खराब रहा, जहां प्रति 1,000 लड़कों पर केवल 855 लड़कियों का जन्म हुआ। वहीं पंचकूला में यह आंकड़ा सबसे बेहतर (975) रहा। फतेहाबाद (970), यमुनानगर (940), कुरुक्षेत्र (933), नूंह (932), फरीदाबाद (898), पलवल (874) और चरखी दादरी (859) जैसे जिलों में भी लिंगानुपात चिंताजनक स्तर पर दर्ज किया गया है।

राज्य सरकार अब इन जिलों में निगरानी बढ़ाकर लिंगानुपात को सुधारने और गैरकानूनी गर्भपात पर लगाम लगाने की दिशा में कदम उठा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.