Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन का चुनाव घोषित हुआ अवैध, सरकार ने प्रशासक नियुक्त कर दिए नए चुनाव के आदेश

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के 19 अगस्त 2024 को हुए चुनाव को अवैध करार देते हुए इसे रद्द कर दिया है। रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज ने निर्देश जारी किए हैं कि एसोसिएशन में नए सिरे से चुनाव कराए जाएं। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और नियमानुसार संपन्न कराने के लिए सरकार ने एसोसिएशन पर प्रशासक की नियुक्ति कर दी है।

30 जून तक देनी होगी जांच रिपोर्ट

इस पूरे मामले की जांच के लिए एक अधिकारी भी नियुक्त किया गया है, जो 30 जून 2025 तक जांच रिपोर्ट सौंपेगा। एशियन चेस फेडरेशन के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि यह फैसला चुनाव प्रक्रिया में गंभीर खामियों को देखते हुए लिया गया है। इसमें महिला पदाधिकारियों को वोटिंग अधिकार न देना, गलत मतदाता सूची, और वित्तीय अनियमितताओं जैसे मुद्दे शामिल हैं।

IOC नियमों का उल्लंघन बना कार्रवाई का आधार

बताया गया है कि हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) से मान्यता प्राप्त है, जिसे भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) और खेल मंत्रालय की स्वीकृति प्राप्त है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के नियमों के अनुसार खेल संघों में महिलाओं को 50% मतदान अधिकार दिया जाना अनिवार्य है, लेकिन इस चुनाव में इसे नजरअंदाज किया गया।

राजनीतिक हलकों में हलचल तेज

हरियाणा सरकार के इस फैसले के बाद एसोसिएशन में नए अध्यक्ष और पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीजेपी की ओर से संभावित नामों में प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और पूर्व राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स जैसे नाम चर्चा में हैं। वहीं कांग्रेस खेमे से सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व विधायक रावदान सिंह और कुछ नए चेहरे भी सामने आ सकते हैं।

तीन जिलों ने की थी चुनाव की शिकायत

झज्जर, फरीदाबाद और रोहतक फुटबॉल एसोसिएशन ने 19 अगस्त 2024 को हुए चुनाव में गड़बड़ियों की शिकायत हरियाणा सरकार से की थी। इसी आधार पर सरकार ने संज्ञान लेते हुए प्रशासक की नियुक्ति कर दी है और निर्देश दिए हैं कि नई प्रक्रिया के तहत पारदर्शी ढंग से चुनाव कराए जाएं।

इस फैसले के बाद हरियाणा में खेल संगठनों की कार्यप्रणाली पर फिर से नजर टिकी है और माना जा रहा है कि आगामी चुनाव में कई नई रणनीतियां सामने आ सकती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.