Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अखिलेश यादव का BJP सरकार पर हमला: कहा- यूपी में कानून व्यवस्था चरमराई, स्कूल बंद कर नौजवानों से छीनी जा रही नौकरियां

कन्नौज | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था को पूरी तरह नाकाम बताया और आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि आमजन खुद को कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ नारेबाजी कर रही है, जबकि ज़मीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्थानांतरण और पदस्थापना के नाम पर वसूली में लगी है।

जिलों के टॉप-10 माफिया की सूची सार्वजनिक करे सरकार’

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से मांग की कि वह कम से कम जिलों के टॉप-10 माफियाओं की सूची तो जारी करे ताकि लोगों को यह स्पष्ट हो सके कि कन्नौज, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी जैसे जिलों में अपराध की असल स्थिति क्या है।

प्राथमिक स्कूल बंद कर गरीबों से छीनी जा रही शिक्षा’

अखिलेश यादव ने शिक्षा क्षेत्र में सरकार की नीतियों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राथमिक विद्यालयों का मर्जर कर रही है और इसका सीधा असर गरीब और ग्रामीण बच्चों पर पड़ रहा है। “जब स्कूल खोले गए थे, तो मकसद यह था कि हर गरीब बच्चा आसानी से पढ़ाई कर सके। लेकिन अब इन्हें बंद कर नौजवानों की नौकरी और शिक्षकों के पद खत्म किए जा रहे हैं,” उन्होंने कहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है ताकि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग (‘पीडीए’) शिक्षा और आरक्षण के अधिकारों से वंचित हो जाए।

भ्रष्टाचार चरम पर, जनता त्रस्त’

सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हुआ है और सरकारी मशीनरी अब स्थानांतरण और पदस्थापना से उगाही में जुटी है। उन्होंने कहा, “सरकार ने महंगाई बढ़ाई, व्यापार चौपट किया और अब जनता के सब्र का बांध टूटने को है।”

उन्होंने दावा किया कि अब आम जनता को समझ आ गया है कि हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला है और भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.