Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इस हफ्ते बाजार की चाल तय करेंगे वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की कीमतें और मानसून की स्थिति

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार इस सप्ताह पूरी तरह वैश्विक घटनाक्रमों की दिशा पर निर्भर रहेगा। खासतौर पर इजरायल-ईरान के बीच जारी तनाव और इसके चलते आपूर्ति श्रृंखला पर संभावित प्रभाव, निवेशकों की रणनीति को प्रभावित कर सकता है। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, मानसून की प्रगति और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

ग्लोबल फैक्टर्स पर होगी नजर

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजित मिश्रा के अनुसार, “बाजार की दिशा इस सप्ताह मुख्य रूप से वैश्विक संकेतों से तय होगी। इजरायल-ईरान तनाव, अमेरिका के आर्थिक आंकड़े और फेडरल रिजर्व अधिकारियों की टिप्पणियां प्रमुख कारक होंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू स्तर पर निवेशक मानसून की स्थिति, डेरिवेटिव्स के निपटान, कच्चे तेल के भाव और एफआईआई की हिस्सेदारी पर करीबी नजर बनाए रखेंगे।

पिछले हफ्ते बाजार में तेजी

बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 1,046 अंकों यानी 1.58% की बढ़त दर्ज की गई और यह 82,408.17 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 319 अंक या 1.59% की तेजी के साथ 25,112.40 के स्तर पर पहुंच गया।

अमेरिकी डेटा और पीएमआई भी अहम

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने बताया, “भू-राजनीतिक अनिश्चितता अभी भी बाजार पर असर डाल रही है। इस सप्ताह निवेशक अमेरिका की GDP वृद्धि दर, PCE (पर्सनल कंजंप्शन एक्सपेंडिचर) और भारत के पीएमआई (पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) आंकड़ों पर खास नजर रखेंगे।”

एफपीआई की भूमिका भी रहेगी महत्वपूर्ण

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के एसेट मैनेजमेंट रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा, “अमेरिका के मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस पीएमआई के आंकड़े, वैश्विक बाजार के संकेतों को और धार देंगे। साथ ही, भू-राजनीतिक घटनाएं निवेशकों के रुख को भी प्रभावित करेंगी।”

एफपीआई गतिविधियों पर बात करते हुए वॉटरफील्ड एडवाइजर्स के वरिष्ठ निदेशक विपुल भोवार ने बताया कि, “अप्रैल में एफपीआई का प्रवाह सुस्त रहा था, लेकिन मई में इसमें उल्लेखनीय तेजी आई, जो बीते आठ महीनों में सबसे अधिक रही। हालांकि जून में वैश्विक तनाव को देखते हुए बाजार में सतर्कता के साथ सकारात्मक माहौल बना हुआ है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.