Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना उपचुनाव: संजीव अरोड़ा को मिल रही बढ़त, भाजपा ने दी कड़ी टक्कर, कांग्रेस के आशु पिछड़े

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा बढ़त बनाए हुए हैं। चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होता जा रहा है, जहां भाजपा प्रत्याशी जीवन गुप्ता ने कड़ी चुनौती पेश की है, जबकि कांग्रेस के भारत भूषण आशु तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

अब तक क्या रहा परिणामों का हाल?

  • पहला राउंड:
    • संजीव अरोड़ा – 2895 वोट
    • भारत भूषण आशु – 1626 वोट
    • बढ़त – 1269 वोट
  • दूसरा राउंड:
    • संजीव अरोड़ा – 3063 वोट
    • भारत भूषण आशु – 1706 वोट
    • बढ़त – 1357 वोट
  • तीसरा राउंड:
    • संजीव अरोड़ा – 5854 वोट
    • आशु – 3372 वोट
    • बढ़त – 2482 वोट
    • भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता – 5217 वोट
  • चौथा राउंड:
    • संजीव अरोड़ा की बढ़त घटकर 2840 वोट रह गई

मतगणना के बीच एक वक्त ऐसा भी आया जब आशु तीसरे स्थान पर खिसक गए और भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने उन्हें पछाड़ते हुए दूसरी पोजिशन हासिल कर ली। तीसरे राउंड तक आशु को बड़ा झटका लगा।

14 राउंड में होगी वोटों की गिनती

वोटों की गिनती लुधियाना के खालसा कॉलेज फॉर वुमन में की जा रही है। यहां 14 टेबलों पर EVM की गिनती और 2 अतिरिक्त टेबल पोस्टल बैलेट व ईटीपीबीएस वोटों के लिए लगाई गई हैं। काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।

संजीव अरोड़ा की जीत तय तो बनेंगे मंत्री

अगर संजीव अरोड़ा यह चुनाव जीतते हैं, तो उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। यह घोषणा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही कर चुके हैं। इससे पहले जालंधर वेस्ट उपचुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत को भी मंत्री बनाया जा चुका है।

केजरीवाल की राज्यसभा एंट्री बना सियासी मुद्दा

इस उपचुनाव में एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा यह भी रहा कि संजीव अरोड़ा की संभावित जीत के बाद उनके राज्यसभा से इस्तीफा देने पर अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजे जाने की योजना बनाई जा रही है। कांग्रेस और भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर आप पर जमकर निशाना साधा है। अब उपचुनाव के परिणाम के बाद इस सियासी गणित पर भी तस्वीर साफ हो जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, सवा क्विंटल खराब मिठाइयां नष्ट

Summer express, जालंधर । त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर जांच अभियान चलाते हुए 10 नमूने लिए। इस दौरान शाहकोट में एक दुकान से करीब सवा क्विंटल बासी और बदबूदार मिठाइयां बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। विभाग ने संबंधित दुकानदार का चालान भी किया। जानकारी...

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर टायर फटने से कार खाई में गिरी, चार श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, दौसा । राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार का टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.