Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

30 जून तक जरूरी है ई-केवाईसी, नहीं तो रुक सकती है घरेलू गैस की सप्लाई

लुधियाना । केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद देश की तीनों प्रमुख गैस कंपनियां—इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस—अपने घरेलू उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को तेजी से पूरा करवा रही हैं। इस काम को समयबद्ध तरीके से निपटाने के लिए एजेंसियों के डिलीवरी मैन घर-घर जाकर उपभोक्ताओं की पहचान सत्यापित कर रहे हैं।

सरकार ने ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 30 जून 2025 तय की है। इसके बाद यदि उपभोक्ता ने अपनी केवाईसी पूरी नहीं करवाई तो उनके गैस कनेक्शन को अस्थायी रूप से निलंबित किया जा सकता है, जिससे गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित हो सकती है।

जिले में केवल 37% उपभोक्ताओं ने ही करवाई e-KYC

गैस कंपनियों के आंकड़ों के मुताबिक लुधियाना जिले के कुल 13.5 लाख गैस उपभोक्ताओं में से अब तक सिर्फ 4.99 लाख उपभोक्ता ही ई-केवाईसी करवा चुके हैं। शेष 8.5 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

डिलीवरी मैन कर रहे फ्री में ई-केवाईसी

लुधियाना एलपीजी डीलर फेडरेशन एसोसिएशन के महासचिव अरुण अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए डिलीवरी मैन नि:शुल्क ई-केवाईसी कर रहे हैं। इसके अलावा गैस एजेंसियों के दफ्तरों में भी यह सेवा उपलब्ध है।

उन्होंने कहा, “बार-बार चेतावनी और जागरूकता के बावजूद कई उपभोक्ता लापरवाही बरत रहे हैं। यदि तय समय सीमा तक केवाईसी पूरी नहीं होती, तो ऐसे उपभोक्ताओं की गैस आपूर्ति रोकी जा सकती है।”

घर बैठे मोबाइल से करें e-KYC

महासचिव ने बताया कि उपभोक्ता घर बैठे मोबाइल ऐप के जरिए भी e-KYC कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें https://play.google.com/store/apps/details?id=cx.Indianoil.in ऐप डाउनलोड कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...

पांगी की लाइफलाइन सड़क बनी जानलेवा, हर सफर में हादसे का खत

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश की पांगी घाटी को लाहौल और कुल्लू से जोड़ने वाला संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क मार्ग आज भी यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा दुर्गम पहाड़ों को काटकर तैयार की गई यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन वर्षों बाद भी इसका बड़ा हिस्सा...

मंडी में पीएम मोदी के खिलाफ लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगन हटाए, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगनों का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने उन्हें तत्काल हटवा दिया है। घटना के बाद मंडी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.