लुधियाना | पंजाब राज्य लॉटरी विभाग ने ‘डियर समर स्पेशल बंपर-2025’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब ‘डियर राखी बंपर-2025’ लॉटरी टिकट को औपचारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। टिकट की लॉन्चिंग जिला परिषद भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई, जिसमें विभाग की ओर से लखविंदर सिंह, दविंदर पाल सिंह, और अधिकृत वितरक बिग स्टार जी सर्विसेज एलएलपी के सूर्यकांत शर्मा, एम.एस. एंड कंपनी और एन.के. एजेंसी फिरोजपुर के स्टॉकिस्ट उपस्थित रहे।
लखविंदर सिंह ने बताया कि इस बार ‘राखी बंपर’ लॉटरी में पहली बार 7 करोड़ रुपये का भव्य पहला इनाम रखा गया है, जिसे आमजन को जीतने की पूरी गारंटी दी गई है। यह अब तक के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक है।
नगालैंड सरकार की ‘डियर रथयात्रा बंपर’ भी बाजार में उपलब्ध
इस मौके पर यह भी जानकारी दी गई कि नगालैंड राज्य द्वारा जारी ‘डियर रथयात्रा बंपर’ लॉटरी टिकट भी बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिसका पहला पुरस्कार 3 करोड़ रुपये है और इसका ड्रा 19 जुलाई 2025 को निकाला जाएगा। इस टिकट की कीमत 500 रुपये निर्धारित की गई है।