Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया की 80 फ्लाइट्स रद्द, लखनऊ से दिल्ली की दो उड़ानें 15 जुलाई तक स्थगित

लखनऊ। अहमदाबाद में हाल ही में हुए विमान हादसे के बाद एयर इंडिया पर सुरक्षा जांच और ऑपरेशनल चुनौतियों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस स्थिति के चलते एयर इंडिया ने देशभर में अब तक 80 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया है, जिनमें लखनऊ से जुड़ी 13 उड़ानें भी शामिल हैं।

दिल्ली-लखनऊ के दो रूट्स पर उड़ा संशय

ताजा जानकारी के मुताबिक लखनऊ से दिल्ली और दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली एयर इंडिया की दो महत्वपूर्ण उड़ानें 15 जुलाई तक स्थगित कर दी गई हैं:

  • AI-2460: दिल्ली से रात 8:55 बजे रवाना होकर 10:05 बजे लखनऊ पहुंचती थी।
  • AI-2461: लखनऊ से रात 10:55 बजे उड़ान भरती और 12:20 बजे दिल्ली पहुंचती थी।

यात्रियों के लिए व्यस्त माने जाने वाले इस रूट पर लगातार रद्द हो रही उड़ानों ने असुविधा बढ़ा दी है।

हादसे के बाद बढ़ी सतर्कता, सुरक्षा जांच से धीमा हुआ संचालन

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इन रद्दीकरणों की मुख्य वजह ऑपरेशनल समस्याएं और सुरक्षा जांच की सख्ती है। अहमदाबाद हादसे के बाद सभी विमानों की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल एयर इंडिया के पास कुल 297 विमान हैं, जिनमें से 194 एयर इंडिया और 103 एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में शामिल हैं। लखनऊ से रद्द की गई उड़ानों में एयर इंडिया एक्सप्रेस की भी चार सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

फ्लाइट कैंसिलेशन से प्रभावित यात्रियों को एयर इंडिया की ओर से पूर्ण रिफंड दिया जाएगा। एयरलाइंस का कहना है कि यह अस्थायी स्थिति है और सुरक्षा जांच पूरी होते ही उड़ान सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

यात्रियों में नाराज़गी, लेकिन सुरक्षा सर्वोपरि

लगातार रद्द हो रही उड़ानों को लेकर यात्रियों में नाराजगी साफ देखी जा रही है। कई लोगों ने टिकट कैंसिल कर दूसरे विकल्पों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, विमानन विशेषज्ञों का मानना है कि यह कड़ा लेकिन आवश्यक कदम है, ताकि भविष्य में किसी भी दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.