Facebook-f Youtube X-twitter

बिहार: नवविवाहिता का शव 12 फीट गहरे गड्ढे से बरामद, शादी के दो महीने बाद हुई रहस्यमयी मौत

पूर्वी चंपारण |  बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार को पुलिस ने 12 फीट गहराई में दफन एक महिला का शव खेत से बरामद किया। शव की पहचान पताही थाना क्षेत्र के बखरी पंचायत निवासी शंकर राउत की 20 वर्षीय बेटी कविता कुमारी के रूप में हुई है।

26 अप्रैल को हुई थी शादी, 20 जून को मिली ‘लापता’ होने की सूचना

पुलिस के मुताबिक, कविता की शादी पिपरा डीह गांव के कुंदन कुमार से 26 अप्रैल 2025 को हुई थी। लेकिन शादी के महज दो महीने बाद ही 20 जून को कविता के ससुर नरेश सिंह ने लड़की के पिता शंकर राउत को फोन कर बताया कि उनकी बेटी घर से गायब हो गई है।

हालांकि, परिजनों को यह बात संदिग्ध लगी, जिसके बाद शंकर राउत ने पिपराकोठी थाने में शिकायत दर्ज कराई और किसी अनहोनी की आशंका जताई।

पुलिस ने खेत से बरामद किया शव, जेसीबी से खुदाई कर निकाला गया बाहर

शिकायत के बाद पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू की और स्थानीय लोगों की सूचना पर एक खेत में खुदाई कराई। खुदाई के दौरान करीब 12 फीट नीचे मिट्टी में दबा कविता का शव मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस जांच जारी, ससुराल पक्ष पर शक की सुई

फिलहाल कविता की मौत को लेकर ससुराल पक्ष पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.