Facebook-f Youtube X-twitter

नीरज भारती की सोशल मीडिया पोस्ट से सियासी हलचल, CM सुक्खू का जिक्र न होने पर विवाद

Summer Express,शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल के बाद नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक नीरज भारती की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासी हलचल पैदा कर दी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने आभार जताया, लेकिन अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अपने पिता एवं कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्र कुमार का उल्लेख नहीं किया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।

नीरज भारती की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। पोस्ट में उन्होंने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया था। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि झूठ बोलना और चापलूसी करना उनकी फितरत में नहीं है और वे हमेशा अपनी बात बेबाकी से रखते हैं।

विवाद बढ़ने के बाद भारती ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी पार्टी संगठन की ओर से मिली है, इसलिए आभार भी उन्हीं के प्रति व्यक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इस नियुक्ति को लेकर उनकी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से कोई सीधी बातचीत नहीं हुई थी।

भारती ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे संबंधों का भी जिक्र किया और कहा कि उन्हीं के माध्यम से इस नई जिम्मेदारी पर चर्चा हुई थी, इसलिए उनका विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया।

इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई लोग इसे आंतरिक मतभेद के रूप में देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे केवल प्रक्रिया और जिम्मेदारी के आधार पर दिया गया बयान मान रहे हैं। हालांकि, इस घटना ने हिमाचल कांग्रेस की राजनीति में नई बहस को जरूर जन्म दे दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.