Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोरखपुर: पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर बेटे ने रचा झूठा साजिशनामा, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पुलिस ने बुजुर्ग राजेंद्र यादव की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए उनके ही बेटे धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। शुरुआत में यह हत्या आपसी विवाद या रंजिश का मामला लग रही थी, लेकिन फोरेंसिक जांच और सीन रीक्रिएशन के बाद सामने आया कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतक का बेटा ही है जिसने झूठी कहानी रचकर 10 ग्रामीणों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया था।

पारिवारिक तनाव बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि धर्मेंद्र यादव कई महीनों से घर पर था और उसकी पत्नी भी बीमार थी। इस बात को लेकर उसके पिता राजेंद्र यादव उसे अक्सर ताना मारते और डांटते थे कि वह नौकरी क्यों नहीं करता। इसी बात से परेशान होकर धर्मेंद्र ने 16 जून को कुल्हाड़ी से गला रेतकर अपने ही पिता की हत्या कर दी।

झूठे आरोपों से भटकाना चाहा पुलिस को

हत्या के बाद धर्मेंद्र ने खुद को पीड़ित दिखाने की साजिश रची और गांव के 10 लोगों पर जानलेवा हमले और हत्या की झूठी शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन पुलिस की सघन छानबीन, तकनीकी विश्लेषण और फोरेंसिक साक्ष्य ने पूरे मामले की परतें खोल दीं।

एसएसपी ने किया खुलासा, निर्दोष बचे

पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए एसएसपी राज करन नैय्यर ने बताया कि इस जघन्य हत्या की जांच एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ अनुराग कुमार की निगरानी में की गई। जांच में सामने आया कि झूठे मुकदमे का मकसद दूसरों को फंसाकर खुद को बचाना था, लेकिन पुलिस ने सच्चाई उजागर कर न सिर्फ कातिल को पकड़ा, बल्कि निर्दोष ग्रामीणों को भी बड़ी सजा से बचा लिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भारत में इलाज की बढ़ती लागत बनी चुनौती, सरकारी अस्पतालों को मजबूत करने की जरूरत

Summer express , नई दिल्ली। देश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी संसदीय स्थायी समिति की 176वीं रिपोर्ट में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी कई गंभीर चुनौतियों की ओर ध्यान दिलाया गया है। एक तरफ सरकारी अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या के...

अमृतसर में पशु क्रूरता का मामला, बंद मकान से 3 कुत्ते और बंदर बदहाल हालत में रेस्क्यू

summer express, अमृतसर। अमृतसर के रामतीर्थ रोड पर पशुओं के साथ क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है। एक बंद मकान में बेहद खराब परिस्थितियों में रखे गए तीन कुत्तों और एक बंदर को पुलिस तथा रेस्क्यू टीम ने कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर पशुओं की हालत देखकर टीम के सदस्य भी...

मुंबई में हरियाणवियों से सीएम सैनी का संवाद, 66 हजार करोड़ के निवेश की उम्मीद

Summer express, मुंबई। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में निवेश और वैश्विक कारोबारी संपर्क को बढ़ावा देने के लिए देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ अंतरराष्ट्रीय संपर्क एवं वैश्विक पूंजी अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी हरियाणवियों से संवाद किया। तीन दिवसीय निवेश अभियान...

हरियाणा में छात्रों को बड़ी राहत, ई-बसों में भी मान्य होंगे बस पास

summer express, सोनीपत। हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। अब हरियाणा रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसों में भी विद्यार्थियों के बस पास मान्य होंगे। पास के जरिए विद्यार्थी एक दिन में अधिकतम 150 किलोमीटर तक यात्रा कर सकेंगे। इस फैसले से सोनीपत जिले के करीब 25 हजार विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलने की...

कांग्रेस पर एफआईआर के विरोध में अंबाला में प्रदर्शन, ढिल्लो बोले डरेंगे नहीं

Summer express,अंकुर कपूर, अंबाला। गुरुग्राम में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर अंबाला जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ी आपत्ति जताई है। अंबाला छावनी कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.