Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में शराब ठेकों की नीलामी शुरू, 5 जोन से 12 लाख से ज्यादा का अतिरिक्त राजस्व जुटाया

यमुनानगर | आबकारी विभाग ने जिले में शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 45 में से 5 जोन के ठेकों की सफलतापूर्वक नीलामी कर दी है। कुल 44 करोड़ 92 लाख 99 हजार 555 रुपये में इन ठेकों की बोली लगी, जोकि उनके निर्धारित रिजर्व प्राइस 44 करोड़ 80 लाख 4 हजार से करीब 12.95 लाख रुपये अधिक है। इस नीलामी से शराब कारोबारियों में सकारात्मक संदेश गया है, जिससे अन्य ठेकेदारों की भी रुचि बढ़ी है।

इन 5 जोन में से चार ठेके एच.एस. लिकर्स के महेंद्र गुप्ता ने खरीदे, जबकि एक ठेका प्रवेश कुमार के नाम रहा। जल्द ही शेष 40 जोन की नीलामी की तारीख भी तय की जाएगी।

इन जोनों की हुई बिक्री:

  • जोन-13 सबलपुर-पाबनी कलां: रिजर्व प्राइस 7.67 करोड़, बिका 7.67 करोड़ 98 हजार 400 रुपये
  • बहरामपुर-घोड़ों पीपली जोन: रिजर्व प्राइस 10.29 करोड़, बिका 10.29 करोड़ 38 हजार रुपये
  • अग्रसेन चौक-तेजली जोन: रिजर्व प्राइस 8.65 करोड़, बिका 8.65 करोड़ 74 हजार 200 रुपये
  • तीर्थ नगर-बाड़ी माजरा जोन: रिजर्व प्राइस 7.46 करोड़, बिका 7.51 करोड़ रुपये
  • कैंप एरिया-जैन नगर जोन: रिजर्व प्राइस 10.70 करोड़, बिका 10.78 करोड़ 78 हजार 955 रुपये

शराब तस्करी बनी चुनौती

जिले में अब तक कुल 55 जोनों में से सिर्फ 10 जोनों के 20 ठेकों की नीलामी हुई थी। जिन इलाकों में ठेके नहीं खुले, वहां रहने वालों को शराब खरीदने के लिए 20-30 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। इस परिस्थिति का लाभ शराब तस्करों ने उठाया और आसपास के जिलों से शराब लाकर बेचने लगे हैं।

कई ठेके अब भी सील

जिले के 55 जोनों में 110 शराब ठेके हैं। विभाग ने कुल ठेकों का रिजर्व प्राइस 485 करोड़ रुपये तय किया था और लक्ष्य करीब 500 करोड़ राजस्व जुटाने का था। 4 जून को हुई नीलामी में 10 जोनों से 82.76 करोड़ की बोली लगी थी जबकि रिजर्व प्राइस 81.01 करोड़ था। 12 जून से नई शराब नीति लागू होने के बाद 90 ठेकों की नीलामी नहीं हो पाने के कारण विभाग ने इन्हें सील कर दिया था। वर्तमान में करीब 80 ठेकों पर ताले लटके हैं और 40 जोन की नीलामी अब भी लंबित है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.