Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

DBS बैंक इंडिया ने बदले सेविंग अकाउंट के नियम, 1 अगस्त से मिनिमम बैलेंस पर लगेगा चार्ज, जानिए डिटेल

नई दिल्ली  | अगर आपका सेविंग अकाउंट DBS बैंक इंडिया में है, तो आपके लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। बैंक ने 1 अगस्त 2025 से लागू होने वाले नए शुल्क नियमों की घोषणा की है। इसके तहत अगर ग्राहक मासिक औसत बैलेंस (Monthly Average Balance – MAB) बनाए नहीं रखते हैं, तो उन्हें अधिकतम ₹500 तक जुर्माना भरना पड़ सकता है।

क्या हैं नए चार्जिंग नियम?

बैंक ने बताया है कि सामान्य बचत खाता धारकों को हर महीने औसतन ₹10,000 का बैलेंस बनाए रखना होगा। यदि यह बैलेंस तय सीमा से कम रहता है, तो कमी की राशि पर 6% तक पेनाल्टी लगेगी। हालांकि, यह चार्ज अधिकतम ₹500 तक सीमित रहेगा।

DBS बैंक ने इस बदलाव की जानकारी SMS और वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाई है। ग्राहक 1 अगस्त से पहले ही अपने खाते में जरूरी बैलेंस बनाए रखकर इस चार्ज से बच सकते हैं।

अलग-अलग खातों पर होंगे अलग शुल्क

बैंक ने स्पष्ट किया है कि अलग-अलग बचत खाता प्रकारों के लिए चार्ज की दरें अलग-अलग होंगी, जिसकी विस्तृत जानकारी बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ATM से कैश निकालने के बदले भी बदले नियम

DBS बैंक ने 1 मई 2025 से ATM ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया है। अब:

  • नॉन-DBS बैंक एटीएम से मुफ्त लिमिट से अधिक बार नकद निकालने पर प्रति ट्रांजैक्शन ₹23 का शुल्क लगेगा (RBI की गाइडलाइन के अनुसार)।
  • हालांकि, DBS के अपने एटीएम से अनलिमिटेड कैश निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

  • अपने खाते का औसत मासिक बैलेंस ₹10,000 बनाए रखें।
  • एटीएम ट्रांजैक्शन की सीमा और शुल्क की जानकारी समय रहते चेक करें।
  • शुल्क से बचने के लिए बैंक की वेबसाइट या नजदीकी शाखा से अपना खाता टाइप और नियमों की पुष्टि जरूर करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यूपी व बिहार की तुलना में पंजाब पीछे छूट रहा लोग परेशान हैं और व्यापारी पलायन कर रहे

सुनील शिंगार | लुधियानासमर न्यूज पंजाब के दो दिनों के दौरे के दौरान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष लुधियाना पहुंचे। लुधियाना पहुंचने पर उन्होंने कई अहम मीटिंग की और 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यूपी और बिहार...

चुनाव करवाने की मांग पर विपक्ष भिड़ा, हंगामे और धक्का-मुक्की के बाद दलों की सहमति से तय हुई मतदान की तारीख

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम लुधियाना की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के दो नए सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को गुरु नानक देव भवन में बुलाई गई विशेष जनरल हाउस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। चुनाव की तारीख और मतदान प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद...

डीए बकाया को लेकर पंजाब के कर्मचारी कल सामूहिक छुट्टी पर

{करीब चार लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनभोगियों के शामिल होने का दावा; लंबित 18 प्रतिशत डीए किस्तों के भुगतान की मांगसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संगठनों के...

अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय: गडकरी

एजेंसी |नागपुरकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नागपुर के काटोल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की तरह ज्यादा काम...

धर्म परिवर्तन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: घुमारवीं उपमंडल के हवाण गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर दर्ज दो एफआईआर का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। मंगलवार को हवाण गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई। ज्ञापन की प्रतियां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डीजीपी हिमाचल प्रदेश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.