Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में राष्ट्रपति दौरे को लेकर हाई अलर्ट, 1000 से अधिक जवान तैनात

शिमला ,संजू -: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से लेकर 2 मई तक हिमाचल शिमला प्रवास पर आ रही हैं. इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ जिला प्रशासन अलर्ट पर है.शिमला में व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक हज़ार से ज़्यादा जवानों की तैनाती की गई है. डीआईजी साउथ रेंज अंजुम आरा ने बताया कि शिमला शहर को व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर को तीन सेक्टरों में बांटा गया है.

डीआईजी अंजुम आरा ने कहा कि राष्ट्रपति के शिमला प्रवास के दौरान आम जनता को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए व्यवस्था की गई है. जहां भी राष्ट्रपति का कार्यक्रम निर्धारित है, वहां अल्टरनेट रूट दिए गए हैं. सुरक्षा को लेकर पुलिस ने भी इंतज़ाम पूरे किए हैं. पुलिस ने राष्ट्रपति प्रवास के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है.उन्होंने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश आने वाले सैलानियों के लिए किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है. सिर्फ़ राष्ट्रपति की मूवमेंट के दौरान ही अस्थाई तौर पर ट्रैफ़िक को डाइवर्ट किया जाएगा.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में साइकिलों के पहियों से गूंजा फिटनेस का संदेश, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में धर्मशाला में युवाओं को खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन शहर में ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक युवाओं के साथ एनसीसी कैडेट्स और पुलिस...

करनाल पहुंचे मनोहर लाल खट्टर, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; विधानसभा हंगामे से लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तक बोले

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को अपने गृह क्षेत्र करनाल पहुंचे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और हॉकी मैच का आनंद लेते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने देशभर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्यपाल की पहल, वेटरन खिलाड़ियों से किया संवाद

Summer express/शिमला -:राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शिमला स्थित लोकभवन में पहली बार हिमाचल प्रदेश के वेटरन खिलाड़ियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले अनुभवी खिलाड़ियों से मुलाकात कर खेलों को बढ़ावा देने और खेल सुविधाओं को मजबूत करने पर...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पलवल में गूंजा फिटनेस का संदेश, ‘पलवल साइक्लोथॉन’ में उमड़ा जनसैलाब

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू-:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पलवल में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए भव्य ‘पलवल साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, युवाओं और शहरवासियों ने हिस्सा लिया। साइक्लोथॉन के जरिए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली...

हर्ष एनकाउंटर मामले पर रोड समाज का अल्टीमेटम, 1 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो तेज होगा आंदोलन

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:करनाल में हुए हर्ष एनकाउंटर मामले को लेकर रोड समाज का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कुरुक्षेत्र स्थित रोड धर्मशाला में रोड समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और मामले को लेकर आगामी आंदोलन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.