पिहोवा के गढ़ी सिंघा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग,खेतों से जंगल तक फैली

Chandrika
2 Min Read
Summer Express - पिहोवा के गढ़ी सिंघा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग,खेतों से जंगल तक फैली

Summer express /कुरुक्षेत्र-:हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र के गांव गढ़ी सिंघा में मंगलवार को एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग की शुरुआत खेतों से हुई और देखते ही देखते पास के जंगल तक फैल गई, जिससे कई एकड़ क्षेत्र प्रभावित हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की ढीली तारों के आपस में टकराने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण चिंगारी निकली और आग भड़क उठी। घटना के दौरान तार टूटकर नीचे गिर गई, जिसने आग को और फैलाने में भूमिका निभाई।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत और कई घंटों की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय किसानों ने भी आग बुझाने में अहम योगदान दिया, जिससे बड़े नुकसान को टाला जा सका।किसान सुखविंदर सिंह ने बताया कि खेतों में लगी बिजली की तार लंबे समय से ढीली थी और इस संबंध में कई बार बिजली विभाग को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।वन विभाग के कर्मचारी रवि शर्मा ने बताया कि समय रहते सूचना मिलने के कारण राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गया, जिससे आग को जंगल में ज्यादा फैलने से रोक लिया गया। वहीं, डायल 112 पुलिस टीम ने भी पुष्टि की कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।हालांकि, अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो जंगल के पेड़ों और वन्य जीवों को भारी नुकसान हो सकता था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *