Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके लिए 26 मई, 28 मई और और यार 30 मई की तारीख़ तय की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि मतदान के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय तय किया गया है। इसमें ग्राम पंचायत से संबंधित मत पत्रों की घटना मतदान ख़त्म होने के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय में की जाएगी। पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गणना 31 मई को सुबह 9 बजे विकास खंड मुख्यालय पर होगी।

हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर पंचायती राज संस्थाओं के कुल 31,182 पदों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। प्रधान पद के लिए 3,754, उप प्रधान के भी 3,754 और ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या सबसे अधिक 21,654 है।पंचायत समिति सदस्य के 1,769 पद और जिला परिषद सदस्य के लिए 251 सीट पर चुनाव होंगे। हिमाचल प्रदेश में 31,214 पदों में से 15,656 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 

हिमाचल प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं में कुल 50,79,048 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 25,67,770 पुरुष, 25,11,249 महिलाएं और 29 अन्य मतदाता शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार 52,349 नए युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 28,581 पुरुष और 23,768 महिलाएं शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत भाटावली में सबसे अधिक 4,623 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जबकि उसी क्षेत्र की एक अन्य ग्राम पंचायत में सबसे कम 178 मतदाता हैं। वहीं, भाटावली पंचायत के वार्ड नंबर 7 में सर्वाधिक 723 मतदाता हैं, जबकि एक अन्य पंचायत के वार्ड नंबर 8 में सबसे कम 17 मतदाता दर्ज किए गए हैं। मतदान के लिए आयोग ने 21,678 केन्द्र स्थापित किए हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 7, 8 और 11 मई को अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन दाखिल करने का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 12 मई को सुबह 10 बजे से की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर 14 और 15 मई 2026 को दिया जाएगा, जिसके लिए समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक तय किया गया है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद 15 मई को ही अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं और प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.