Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में भाजपा का प्रदर्शन: सुक्खू सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप, पेंशन बहाली पर भी घेरा

हमीरपुर, अरविंद -:जिला मुख्यालय हमीरपुर में भाजपा मंडल द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली और धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। 

प्रदर्शन के दौरान हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने झूठे वादों के सहारे सत्ता हासिल की है। चुनावों के दौरान जनता को कई बड़ी गारंटियां दी गई थीं, लेकिन सरकार उन्हें पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस के शासन से तंग आ चुकी है और आने वाले चुनावों में भाजपा को समर्थन देगी।

धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया। इन तख्तियों पर महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने और पांच लाख रोजगार देने जैसी गारंटियों का जिक्र किया गया था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि ये सभी वादे अब तक अधूरे हैं।

आशीष शर्मा ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि इलाके में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़कों की हालत बेहद खराब है, पेयजल व्यवस्था चरमरा चुकी है और स्वास्थ्य सेवाएं भी पूरी तरह प्रभावित हैं। इसके बावजूद सरकार और मंत्री जमीनी हकीकत से दूर हैं।उन्होंने हमीरपुर में बन रहे नए बस अड्डे को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि यह परियोजना भ्रष्टाचार का केंद्र बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 36 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत इस परियोजना में ठेकेदार को 90 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान कैसे किया गया, यह जांच का विषय है।

इसके अलावा, उन्होंने हाई कोर्ट द्वारा पूर्व विधायकों की पेंशन बहाली के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सरकार के लिए एक करारा जवाब है, क्योंकि विधानसभा में पारित कानून भविष्य के लिए होते हैं, न कि पूर्व प्रतिनिधियों के लिए।उन्होंने अंत में आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनता की आवाज को अनसुना कर रही है और केवल खोखले वादों के सहारे शासन चला रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.