Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुक्खू सरकार पर सुधीर शर्मा का तीखा हमला, बोले— “झूठी गारंटियों में उलझी सरकार, मुख्यमंत्री को दूंगा माइनस 10 अंक”

राहुल चावला , धर्मशाला – धर्मशाला में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां झूठी गारंटियों का जिक्र करते रहते हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री यह दावा कर रहे हैं कि प्रदेश सरकार ने सभी महिलाओं को 1500-1500 रुपए दे दिए हैं और अब पुरुषों को भी यह राशि दी जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति इससे बिल्कुल अलग है।

सुधीर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री 2027 तक प्रदेश को आर्थिक रूप से समृद्ध और 2032 तक हिमाचल को देश का सबसे अमीर राज्य बनाने की बात करते हैं, लेकिन उन्हें प्रदेश की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं है। उन्होंने कहा कि “ऐसा लगता है जैसे मुख्यमंत्री को प्रदेश में हो रही घटनाओं की जानकारी ही नहीं है।”

विधायक सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की स्थिति पहले से ज्यादा खराब हुई है। उन्होंने कहा कि “पूरे देश को पता है कि इस शासन में प्रदेश की दुर्गति हुई है, ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं रही।”उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके शासनकाल में धरातल पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है। बजट भाषण का जिक्र करते हुए भी सुधीर शर्मा ने कहा कि उसमें जनता के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं की गई।इसके अलावा, उन्होंने मुख्यमंत्री के बयानों में विरोधाभास होने का भी आरोप लगाया।सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार के नेता खुद ही अपने बयानों से पीछे हटते नजर आते हैं और एक ही मुद्दे पर अलग-अलग समय पर अलग बातें करते हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री को उनके कार्यों के लिए 10 में से “माइनस 10” अंक देंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.