Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, 32 अस्पतालों में लग रहे मुफ्त टीके

हमीरपुर: जिला हमीरपुर में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए चलाया जा रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान तेजी पकड़ रहा है। अब तक जिले में 597 किशोरियों को यह टीका लगाया जा चुका है और स्वास्थ्य विभाग इसे और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। जिले के 32 सरकारी अस्पतालों में यह टीकाकरण सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जहां रविवार के दिन भी टीके लगाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच बनाई जा सके।

अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए हमीरपुर के सीएमओ सभागार में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला स्तर के सभी एचपीवी प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने अब तक किए गए कार्यों की रिपोर्ट ली और अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसरों में सर्वाइकल कैंसर दूसरे स्थान पर है, जबकि पहले स्थान पर स्तन कैंसर आता है। उन्होंने बताया कि हर साल देश में इस बीमारी के लगभग 12 से 13 लाख नए मामले सामने आते हैं और 75,000 से 80,000 महिलाओं की इससे मृत्यु हो जाती है। यह कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के कारण होता है, जिसे समय पर टीकाकरण के जरिए रोका जा सकता है।उन्होंने यह भी बताया कि एचपीवी वैक्सीन पहले से निजी अस्पतालों में उपलब्ध थी, लेकिन इसकी अधिक लागत के कारण यह सभी के लिए सुलभ नहीं थी। अब सरकार 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को यह टीका निःशुल्क उपलब्ध करवा रही है, जिससे अधिक से अधिक किशोरियों को इसका लाभ मिल सके।

टीकाकरण से जुड़ी सभी जानकारियां यू-विन डिजिटल पोर्टल पर दर्ज की जा रही हैं। अभिभावक इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर अपनी बेटियों के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते हैं और नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीका लगवा सकते हैं। टीकाकरण के समय आयु प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक है। यह टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक है, लेकिन इसके लिए अभिभावकों की सहमति अनिवार्य है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.