Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है। विभाग ने इस संबंध में संस्थान के प्रोफेसर से संपर्क साधते हुए साइट विजिट का अनुरोध किया है, ताकि तकनीकी सुझावों के आधार पर कार्य को सुरक्षित और किफायती तरीके से पूरा किया जा सके।

एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की रिपोर्ट का इंतजार

बताया जा रहा है कि विभाग ने इस परियोजना के लिए लगभग 17.30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को आपदा मद के तहत भेजा है। हालांकि, अंतिम कार्य योजना विशेषज्ञों की रिपोर्ट मिलने के बाद ही तय की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ है, वहां सड़क को ऊपर से नहीं बल्कि नीचे की ओर से मजबूत करना आवश्यक है, क्योंकि समस्या की जड़ नीचे बहने वाले नाले से जुड़ी हुई है।

भूस्खलन के चलते सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह बह गया है, जिससे इस मार्ग पर आवाजाही बेहद जोखिम भरी हो गई है। वर्तमान में यहां से एक समय में केवल एक ही वाहन गुजर सकता है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रशासन से इस सड़क को जल्द ठीक करने की मांग उठाई है। विभाग का कहना है कि प्रस्ताव में प्रभावित क्षेत्र में रिटेनिंग वॉल निर्माण का प्रावधान रखा गया है, जिससे सड़क को स्थायी रूप से सुरक्षित किया जा सके।लोक निर्माण विभाग के कांगड़ा जोन के मुख्य अभियंता ई. विकास सूद के अनुसार, विशेषज्ञों की साइट विजिट के बाद जो भी सुझाव प्राप्त होंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग एनआईटी हमीरपुर की टीम के निरीक्षण का इंतजार कर रहा है, ताकि कार्य में किसी प्रकार की तकनीकी कमी न रह जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आपदा में 3 महीने तक घट सकता है ईपीएफ योगदान

एजेंसी | नई दिल्लीकेंद्र सरकार की नई कर्मचारी भविष्य निधि योजना-2026 में आपदा या महामारी जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए ईपीएफ योगदान में अस्थायी राहत का प्रावधान किया गया है। इसके तहत केंद्र सरकार जरूरत पड़ने पर कर्मचारी और नियोक्ता के भविष्य निधि योगदान को अधिकतम तीन महीने के लिए आंशिक या पूरी...

हाईकोर्ट ने पूछा-मंत्री को आरोपी कैसे बना सकते हैं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने संगरूर के गुलजार सिंह की मौत के मामले में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को आरोपी बनाए जाने के सवाल पर याचिकाकर्ता से स्पष्टीकरण मांगा। चीफ जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।याचिका में जांच केंद्रीय...

नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर की तलाश तेज करने के लिए केंद्र से संपर्क करेगी हिमाचल सरकार

Summer express/ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता चल रहे ऊना निवासी इंजीनियर सुखविंदर रतन के परिजनों ने बुधवार को ऊना के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। परिजनों ने मुख्यमंत्री से सुखविंदर रतन की तलाश में आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।परिजनों ने बताया कि 26 अगस्त...

आनंद शर्मा बोले..ग्लोबल साउथ के लिए ब्रिक्स की अहम भूमिका, मौजूदा तनाव के दौर में सामूहिक निर्णय और बातचीत जरूरी

Summer express/कसौली -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा मंगलवार शाम कसौली पहुंचे। बुधवार को उन्होंने अपनी दादी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता को केवल एक शब्द में परिभाषित नहीं किया जा सकता।...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर इजरायली नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद

Summer express/कांगड़ा,राहुल-:कांगड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद होने का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान इजरायली नागरिक के बैग से एक जिंदा कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.