Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की।

भाजपा नेताओं का कहना है कि यह अस्पताल पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से लोगों को सेवाएं दे रहा है और इसे स्थानांतरित करना जनभावनाओं के खिलाफ है। जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी तर्कों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि अस्पताल में किसी तरह की कमी है तो उसे दूर किया जाना चाहिए, न कि पूरे वार्ड को ही शिफ्ट किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि प्रसव सेवाएं और गायनी उपचार आपस में जुड़े हुए हैं, ऐसे में इन्हें अलग-अलग स्थानों पर ले जाना मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। KNH में पहले से आधुनिक एक्स-रे जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, जिन्हें और बेहतर बनाया जा सकता है।भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकार का यह फैसला जनता विरोधी है और इसे बिना जनहित को ध्यान में रखे लिया गया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस निर्णय पर जल्द पुनर्विचार किया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में गुगनी पर हत्या की साजिश और अन्य धाराओं में चलेगा ट्रायल

6 अक्तूबर को सरकारी गवाह होंगे पेश, तीन शूटरों को पहले ही हो चुकी है उम्रकैदसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज़ यूथ अकाली दल नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ वि्क्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में पांच साल बाद भी कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने अब खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से...

कल से शुरू होगा विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल25 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों से 25,000 से अधिक युवा खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेंगे। राउंडग्लास फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस तीसरे संस्करण में फुटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को संगठित खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ना...

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

एजेंसी | वाशिंगटन अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ नामक विधेयक 262 के मुकाबले 159 मतों से पारित हुआ।यह पहले ही...

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं शुरू, रिमोट सेंसिंग सेंटर से निगरानी

समर न्यूज | तरनतारन पंजाब में धान की कटाई का मौसम शुरू होने से पहले ही पराली जलाने की घटनाएं सामने आ गई हैं। राज्य में इस साल पराली जलाने की आधिकारिक निगरानी 15 सितंबर से शुरू हुई है। पहले ही दिन तरनतारन जिले में खेतों में आग लगाए जाने की दो घटनाएं दर्ज की...

पीएम मोदी बोले-भारत में बनी चिप की दुनिया में पहुंच बढ़ी

एजेंसी। नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत में बने सेमीकंडक्टर अब देश के साथ दुनिया के बाजारों तक पहुंचने लगे हैं। उन्होंने सेमीकंडक्टर क्षेत्र को देश की तकनीकी और औद्योगिक क्षमता के लिए महत्वपूर्ण बताते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.