Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की जा रही है।

कोटखाई क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी ओलावृष्टि ने खासकर सेब की फसलों और कृषि भूमि को काफी नुकसान पहुंचाया है। प्रशासन ने इस नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे प्रक्रिया शुरू कर दी है। पटवारी स्तर पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे तहसीलदार के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा। इसके बाद पात्र प्रभावितों को हिमाचल प्रदेश राहत मैन्युअल के तहत मुआवजा प्रदान किया जाएगा। फिलहाल खनेटी और आसपास की पंचायतों का सर्वे पूरा हो चुका है, जबकि अन्य क्षेत्रों में काम तेजी से जारी है।

वहीं, कोटखाई बाजार में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है, जिससे कुछ राहत मिली है। इसके अलावा कई स्थानों को नो-पार्किंग जोन घोषित किया गया है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से चालान कर रही है। प्रशासन का कहना है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वन-वे ट्रैफिक को पूरे दिन के लिए लागू किया जा सकता है।एसडीएम अभिषेक भरवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि वे स्वयं फील्ड में जाकर हालात का निरीक्षण करेंगे ताकि ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

नशा मुक्ति को लेकर भी प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। पंचायत स्तर पर कमेटियां गठित की गई हैं, जो घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। हाल ही में मासहू पंचायत में लोगों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई थी, जिससे इस अभियान को और मजबूती मिली है।आगामी मानसून सीजन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जल शक्ति विभाग के साथ समन्वय कर आवश्यक उपकरणों और संसाधनों की सूची तैयार की जाएगी, जिसे जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि बरसात के दौरान किसी भी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.