Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देवा बॉक्सिंग अकादमी पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम, तूफान से हुए नुकसान का लिया जायजा

Summer express, सुन्दर कुंडू,  पलवल |  हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने हाल ही में आए तेज तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। इसी क्रम में उन्होंने पलवल स्थित देवा बॉक्सिंग अकादमी पहुंचकर प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति का निरीक्षण किया और अकादमी की संचालक एवं अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका तेवतिया से मुलाकात की।

निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री ने अकादमी को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों और खेल संस्थानों के साथ मजबूती से खड़ी है तथा अकादमी को हुए नुकसान की भरपाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ने दिया जाएगा।

गौरव गौतम ने कहा कि देवा बॉक्सिंग अकादमी क्षेत्र के युवाओं को खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों से बातचीत की और उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल सुविधाओं से जोड़ने का भी आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, आधुनिक प्रशिक्षण संसाधन उपलब्ध कराने और खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर खिलाड़ी हरियाणा की पहचान है और सरकार उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए हरसंभव सहयोग दे रही है। इस दौरान उन्होंने आगामी रविवार को आयोजित होने वाले “साइकिल ऑन संडे” कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रभावी माध्यम है।

खेल मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपने परिवार और मित्रों के साथ इस अभियान में शामिल होकर “फिट इंडिया, फिट हरियाणा” के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.