Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869 वाहनों पर कार्रवाई कर पुलिस ने नियम तोड़ने वालों को कड़ा संदेश दिया है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर शुरू किया गया यह विशेष अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य सड़कों पर सुरक्षित, सुगम और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती तीन दिनों में लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया, जिसके बाद उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (यातायात) डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि अभियान के तहत मोटर वाहन अधिनियम और केंद्रीय मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की विशेष जांच की जा रही है। शुक्रवार को हुई कार्रवाई में सबसे अधिक 2,246 वाहन काली फिल्म लगे होने के कारण पकड़े गए। वहीं 1,372 वाहन ऐसे मिले जिन पर नियमों के विपरीत नंबर प्लेट या पंजीकरण चिन्ह प्रदर्शित किए गए थे।

इसके अलावा 512 वाहनों पर अवैध मॉडिफिकेशन करने, 313 वाहनों पर अनधिकृत शब्द और चिन्ह लिखने तथा 214 वाहनों पर अवैध लाल-नीली बत्ती और हूटर के इस्तेमाल के मामले में कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह के बदलाव न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं।

डॉ. मीणा ने स्पष्ट किया कि काली फिल्म, प्रेशर हॉर्न, अवैध बत्तियां, गलत नंबर प्लेट और वाहनों में अनधिकृत बदलाव जैसी गतिविधियों के खिलाफ पूरे जून माह में लगातार विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित सड़क संस्कृति को बढ़ावा देने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.