Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक भुल्लर ने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट राशन कार्ड व्यवस्था से पात्र लाभार्थियों को सरकारी सुविधाएं प्राप्त करने में और अधिक आसानी होगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पंजाब सरकार की नई ‘मेरी रसोई’ योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत राज्य के सभी पंजीकृत लाभार्थी परिवारों को हर तीन महीने में गेहूं के साथ आवश्यक घरेलू उपयोग की वस्तुओं की किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस किट में दालें, नमक, खाद्य तेल, लाल मिर्च, हल्दी सहित अन्य जरूरी खाद्य सामग्री शामिल होगी, जो लाभार्थियों को निशुल्क प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अप्रैल से जून 2026 की अवधि के लिए योजना का क्रियान्वयन शुरू हो चुका है और इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अतिरिक्त राहत प्रदान करना है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

रणबीर सिंह भुल्लर ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रस्तावित ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सतिकार योजना’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि योजना लागू होने के बाद महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये तथा अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

कार्यक्रम में सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सोना सिंह, ब्लॉक समिति चेयरमैन दिलबाग सिंह, हरमेश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का स्वागत करते हुए इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए लाभकारी कदम बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.