Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे समय से रह रहे पात्र परिवारों को राहत देने से जुड़ा है। कैबिनेट ने ‘रेगुलराइजेशन पॉलिसी-2026’ को मंजूरी दी है, जिसके तहत आवास, कृषि और बागवानी उपयोग के लिए 20 बीघा तक सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे को नियमित करने का प्रावधान किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप तैयार इस नीति को अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।किसानों को राहत देते हुए सरकार ने उन 6356 किसानों के लिए विशेष सहायता योजना मंजूर की है, जिनकी भूमि कृषि ऋण बकाया होने के कारण नीलामी की प्रक्रिया में है। तीन लाख रुपये तक के कृषि ऋण पर लगने वाले ब्याज का 50 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार वहन करेगी।स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए कैबिनेट ने बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 300 मेडिकल ऑफिसर, 200 स्टाफ नर्स, 250 मल्टी टास्क वर्कर, 76 ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट, 36 रेडियोग्राफर और 50 लैब तकनीशियनों के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में 75 असिस्टेंट प्रोफेसर के नए पद सृजित किए जाएंगे। सरकाघाट अस्पताल की क्षमता 100 से बढ़ाकर 150 बिस्तर और बद्दी अस्पताल को 200 बिस्तरों तक विस्तारित किया जाएगा।कर्मचारियों से जुड़े फैसलों में अध्ययन अवकाश पर जाने वाले कर्मचारियों को पूर्ण वेतन देने का निर्णय लिया गया है। वहीं 31 मार्च 2026 तक सात वर्ष की सेवा पूरी करने वाले अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी का दर्जा मिलेगा। जॉब ट्रेनी को 15 दिन का पितृत्व अवकाश भी प्रदान किया जाएगा। करुणामूलक नियुक्ति के अस्वीकृत मामलों की दोबारा समीक्षा करने का भी निर्णय लिया गया है।

कैबिनेट ने हिमकेयर योजना को बीमा मॉडल पर संचालित करने की मंजूरी दी है। अब पात्र लाभार्थियों को पहले की तुलना में अधिक स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी और बीमा कवर को बढ़ाकर 7 लाख से 10 लाख रुपये तक किया जाएगा।इसके अलावा गद्दी समुदाय और भेड़ पालकों के लिए ग्रेजिंग पॉलिसी-2026 को स्वीकृति दी गई है। विभिन्न मेलों को राज्य, राष्ट्रीय और जिला स्तरीय दर्जा देने के साथ ही अग्निकांड प्रभावित 15 परिवारों को सात-सात लाख रुपये की सहायता देने का भी फैसला लिया गया। मल्टी टास्क वर्कर भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट सब-कमेटी गठित की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.