पूर्वोत्तर से दक्षिण भारत तक भारी बारिश, IMD की चेतावनी

Summer express, नई दिल्ली। देशभर में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है और इसके प्रभाव से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को महाराष्ट्र, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों सहित देश के 21 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई क्षेत्रों में तेज हवाएं और आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही तेलंगाना, तमिलनाडु के शेष इलाकों और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भी मानसून सक्रिय हो रहा है।

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की जा सकती है। वहीं, लक्षद्वीप और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश के आसार बने हुए हैं।

पूर्वोत्तर भारत में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

पश्चिम और मध्य भारत में कोंकण-गोवा तथा महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा, हालांकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।

बारिश के बीच कुछ इलाकों में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है, जबकि ओडिशा में रात के समय भी उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

खराब मौसम और समुद्री गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। दक्षिण भारत के कई तटीय क्षेत्रों, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कुछ हिस्सों में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.