Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के 1.56 लाख किसानों के लिए बड़ी सौगात:  मुख्यमंत्री सैनी ने लॉन्च की JICA परियोजना

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पंचकूला स्थित इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम से जापान इंटरनेशनल कॉपरेशन एजेंसी के सहयोग से शुरू की गई ‘सतत बागवानी संवर्धन परियोजना-हरियाणा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा एग्री-बिजनेस एवं कोल्ड-चेन केंद्र  की आधारशिला भी रखी।

राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि, फसल विविधिकरण को बढ़ावा, आधुनिक कृषि अवसंरचना का विकास और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना है। कार्यक्रम में बागवानी विभाग के निदेशक अर्जुन सैनी, अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र सिंह, विभागीय अधिकारी, किसान प्रतिनिधि और विभिन्न किसान उत्पादक संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।

परियोजना के तहत कृषि उत्पादों के भंडारण, प्रसंस्करण और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्यभर में 402 फीड पैक हाउस, 4 लीड पैक हाउस और 3 अत्याधुनिक फुलफिलमेंट सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन सुविधाओं से फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान में कमी आएगी और किसानों को अपनी उपज बेहतर बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

सरकार की योजना किसान उत्पादक संगठनों को सोनीपत के गन्नौर में विकसित हो रही इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट से जोड़ने की है। एशिया की अत्याधुनिक मानी जा रही यह मंडी किसानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे कृषि निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा।

परियोजना के तहत बागवानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग, कोल्ड-चेन नेटवर्क और बेहतर मार्केटिंग सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे किसानों की उत्पादन लागत कम होने के साथ-साथ उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

राज्य सरकार के अनुसार इस परियोजना से हरियाणा के लगभग 1.56 लाख किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही 500 से अधिक किसान उत्पादक संगठनों को ग्रेडिंग, पैकेजिंग, भंडारण और ई-मार्केटिंग जैसी आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा, जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आधुनिक कृषि प्रणाली से जोड़कर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है और यह परियोजना हरियाणा के बागवानी क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलेगी।

Top of Form

Bottom of Form

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.