Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर ने सिया हत्याकांड पर जताई नाराजगी, त्वरित कार्रवाई की उठाई मांग

मंडी ,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सिया हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि घटना को चार दिन बीत जाने के बावजूद सरकार अब तक केवल जांच तक ही सीमित है, जबकि ऐसे संवेदनशील मामलों में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता होती है।

जयराम ठाकुर आज दिवंगत सिया के घर पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। उन्होंने घटना स्थल का भी दौरा किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि समाज को झकझोर देने वाला अपराध है, जिसके प्रति सरकार को सख्त रुख अपनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में यदि समय पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो इससे लोगों का कानून व्यवस्था पर से विश्वास कमजोर होता है। सरकार को चाहिए कि दोषियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई कर एक उदाहरण पेश करे, ताकि भविष्य में इस तरह के अपराध करने वालों में डर पैदा हो।

जयराम ठाकुर ने यह भी बताया कि सिया का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और उसके माता-पिता की तबीयत भी ठीक नहीं रहती। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे आगे आकर इस परिवार की मदद करें और उन्हें इस कठिन समय में सहारा दें।इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। खासकर स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों में डर साफ देखा जा रहा है। कई छात्र-छात्राएं अब अकेले जाने से हिचकिचा रहे हैं और अभिभावक उन्हें स्वयं छोड़ने और लाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने क्षेत्र में बस सेवाएं भी बंद कर दी हैं, जिससे लोगों को और अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द बस सेवाएं बहाल करने की मांग की।

इसके अलावा, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अन्य युवती को दी गई धमकी की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की मानसिकता रखने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जानकारी के अनुसार, मंडी की एक युवती ने जब सिया हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी, तो एक व्यक्ति ने उसे भी वैसा ही हश्र भुगतने की धमकी दी। हालांकि बाद में आरोपी ने माफी मांग ली, लेकिन जयराम ठाकुर का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।उन्होंने पुलिस और प्रशासन से अपील की कि ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाए और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाए, ताकि समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.