Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शादी का झांसा देकर महिला का वर्षों तक शोषण करने का आरोप, कैथल से आरोपी गिरफ्तार

Summer express, कैथल। शादी का वादा कर महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म, गर्भपात कराने और आर्थिक शोषण करने के मामले में कैथल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार सदर थाना प्रभारी एसआई कुलदीप के नेतृत्व में एएसआई सलिंद्र कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए नानकपुरी कॉलोनी निवासी रोहित को गिरफ्तार किया। मामले की जांच एक महिला की शिकायत के आधार पर की गई थी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और विवाह का भरोसा देकर संबंध बनाए। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला का यह भी आरोप है कि एक अवसर पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया।

शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2023 में गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात भी करवा दिया। इसके अलावा आरोपी पर आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए धमकाकर आर्थिक लाभ लेने और लगातार मानसिक व आर्थिक शोषण करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

महिला का दावा है कि वर्ष 2025 तक उसका शोषण जारी रहा। बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसकी एक बेटी भी है। इसके बाद उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.