Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी जंक्शन को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने की तैयारी, डीआरएम ने विकास कार्यों का लिया जायजा

Summer express, रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में शामिल रेवाड़ी जंक्शन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इसी क्रम में जयपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रवि जैन ने स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्लेटफॉर्म, यात्री सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों और बैठने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रेवाड़ी जंक्शन को दिल्ली और जयपुर जैसे बड़े रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक से आठ तक रैंप निर्माण का कार्य जारी है। इसके अलावा रेलवे संचालन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सिग्नल प्रणाली के आधुनिकीकरण तथा विद्युतीकरण से जुड़े कार्य भी किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक से तीन के बीच दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए पुराने रैंप हटाए जाने का मुद्दा भी सामने आया। इस पर डीआरएम रवि जैन ने कहा कि नए रैंप, एस्केलेटर और लिफ्ट की स्थापना का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा, जिससे यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने भी स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने टिकटिंग व्यवस्था, लगेज लॉकर और स्वच्छता से जुड़े प्रबंधों की जानकारी ली। साथ ही रेलवे परिसर को पॉलीथिन मुक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी जायजा लिया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनें स्थापित की जाएंगी। मशीनें उपलब्ध हो चुकी हैं और फिलहाल विद्युत कनेक्शन एवं तकनीकी फिटिंग का कार्य चल रहा है। इससे स्टेशन परिसर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।निरीक्षण के दौरान रेलवे के स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.