Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में ‘साइकिल ऑन संडे’ रैली : खेल मंत्री ने युवाओं को दिया फिट रहने और नशे से दूर रहने का संदेश

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। फिट इंडिया और फिट हरियाणा अभियान के तहत रविवार को पलवल में ‘साइकिल ऑन संडे’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

साइकिल रैली की शुरुआत हुड्डा सेक्टर-2 से हुई, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान खेल राज्य मंत्री ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘साइकिल ऑन संडे’ जैसी पहल लोगों को नियमित व्यायाम और फिटनेस गतिविधियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा व्यायाम अवश्य करना चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। साइकिलिंग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने और प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

खेल मंत्री ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा देश और प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं तथा नशामुक्त और स्वस्थ युवा ही विकसित भारत के सपने को साकार कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। पलवल जिले में युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए 100 खेल नर्सरियां स्थापित की गई हैं। साथ ही, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है।

गौरव गौतम ने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.