Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में ATM उखाड़कर लाखों की नकदी ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, हिसार। जिले के गांव भिवानी रोहिल्ला में देर रात बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को ही उखाड़ लिया। आरोपी मशीन में रखी 6 लाख 67 हजार 400 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बालसमंद-भादरा मुख्य मार्ग पर स्थित यूनियन बैंक का एटीएम शाम रोजाना की तरह बंद कर दिया गया था। बैंक कर्मचारी एटीएम बंद करने के बाद अपने घर चले गए। देर रात करीब दो बजे के बाद अज्ञात बदमाशों ने एटीएम को निशाना बनाया और पूरी मशीन को उखाड़कर अपने साथ ले गए।

रविवार सुबह जब घटना का पता चला तो बैंक अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बालसमंद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों और अन्य जांच टीमों को भी बुलाया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि भिवानी रोहिल्ला स्थित इसी यूनियन बैंक के एटीएम को वर्ष 2021 में भी निशाना बनाया गया था। उस समय बदमाशों ने गैस कटर से मशीन काटकर करीब 3.82 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। साथ ही पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की केबल भी काट दी गई थी। एक ही एटीएम पर दोबारा हुई बड़ी चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उधर, हिसार शहर में बीएसएनएल कार्यालय के बाहर स्थित एसबीआई एटीएम को लेकर भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के क्षेत्र की जांच कर रही है और दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पड़ताल में जुटी हुई है।

लगातार सामने आ रही एटीएम चोरी और लूट की घटनाओं ने बैंक सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने भी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.