Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू, सीएम सैनी ने स्व-गणना डेटा दर्ज किया

Summer Express,चंडीगढ़ | हरियाणा में जनगणना 2027 की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करते हुए आवश्यक आंकड़े दर्ज किए। राज्य में यह डिजिटल जनगणना प्रक्रिया 30 अप्रैल तक जारी रहेगी।

भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in/ के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी पारिवारिक और आवासीय जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को अधिक तेज, सटीक और पारदर्शी बनाना है।

राज्य में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व-गणना चरण संचालित किया जा रहा है, जबकि इसके बाद जनगणना कर्मी घर-घर जाकर सत्यापन और डेटा संग्रह का कार्य करेंगे। पहले चरण में मकानों और आवास संबंधी जानकारी एकत्र की जाएगी। इसके बाद दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सामाजिक और अन्य विस्तृत आंकड़े जुटाए जाएंगे।

अधिकारियों के अनुसार, स्व-गणना प्रक्रिया में नागरिकों को लगभग 15 मिनट का समय लगेगा। इस दौरान वे मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी लॉगिन कर राज्य, जिला और घर से संबंधित जानकारी भर सकते हैं। पूरा डेटा सबमिट करने के बाद एक यूनिक आईडी जारी की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा।

मुख्य जनगणना अधिकारी डॉ. ललित जैन ने बताया कि यदि कोई नागरिक स्व-गणना नहीं कर पाता है तो जनगणना कर्मी एक मई से घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। इस कार्य के लिए राज्य में लगभग 70 हजार कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।

इस बार की जनगणना में मकान की स्थिति, परिवार की संरचना, मूलभूत सुविधाएं, शिक्षा, वाहन, इंटरनेट उपयोग और अन्य सामाजिक-आर्थिक पहलुओं से जुड़ी जानकारी शामिल होगी।

अधिकारियों ने बताया कि जनगणना कर्मियों को बारकोड युक्त आईडी कार्ड जारी किए गए हैं, जिससे उनकी पहचान की पुष्टि की जा सकेगी। नागरिक किसी भी संदेह की स्थिति में कार्ड को स्कैन कर अधिकारी की जानकारी सत्यापित कर सकते हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं तथा स्व-गणना प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि जनगणना कार्य समय पर और प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.