Facebook-f Youtube X-twitter

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान युद्धवीर पुत्र रमेश के रूप में हुई है, जो पिछले चार वर्षों से एचडीएफसी बैंक से जुड़े फाइनेंस कार्य में किस्त कलेक्शन का काम करता था। वह सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर रहा था। वारदात के समय वह स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर अपने काम से लौट रहा था।

बताया जा रहा है कि पिनाना और दोड़वा के बीच सुनसान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे छह हमलावरों ने उसे घेर लिया। इनमें से चार आरोपी सामने से बाइक पर पहुंचे, जबकि दो अन्य ने अचानक उस पर सुएं से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के चेहरे और होठों पर भी गंभीर वार किए, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

युद्धवीर अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसके परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं, जिनमें से बड़ा भाई और दोनों बहनें विवाहित हैं। उसकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

सूत्रों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है, हालांकि परिजन इससे इनकार कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पुणे यूनिट में उत्पीड़न आरोपों पर Infosys की सफाई, जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई

Summer express, नई दिल्ली। इन्फोसिस ने पुणे स्थित अपनी बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (BPM) यूनिट में कार्यस्थल पर उत्पीड़न से जुड़े सोशल मीडिया आरोपों पर औपचारिक प्रतिक्रिया दी है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र का आईटी सेक्टर पहले से ही कार्यस्थल सुरक्षा और व्यवहार को लेकर जांच के दायरे में है। न्यूज...

राजपुरा के तीन स्कूलों को बम धमकी, साइबर जांच शुरू

Summer express , राजपुरा। पंजाब के राजपुरा में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीन अलग-अलग स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए और सभी स्कूलों को खाली कराकर बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। धमकी जिन स्कूलों...

मोहड़ा के पास कंटेनर–बाइक टक्कर के बाद भीषण आग, बाइक सवार घायल

Summer express, मोहड़ा  | मोहड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह करीब 9:30 बजे कंटेनर और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि दोनों वाहनों को...

सोनीपत में फानों की आग बुझाते किसान की मौत, 9 एकड़ फसल राख

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ककरोई में गेहूं के फानों (फसल अवशेष) में लगी आग बुझाने के प्रयास में एक 65 वर्षीय किसान की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक किसान उमेद सिंह दहिया आग को अपने खेत से आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रहे थे, तभी वे आग की चपेट में...

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.