Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भरवाईं के पास एनएच पर दर्दनाक हादसा: सुरक्षा इंतजामों की कमी ने ली दो जिंदगियां

Summer express / चिंतपूर्णी, विकास -:चिंतपूर्णी क्षेत्र के भरवाईं के समीप चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहां खतरनाक मोड़ के साथ करीब 200 फीट गहरी खाई मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद सड़क किनारे क्रैश बैरियर जैसे बुनियादी सुरक्षा उपाय नहीं थे।बुधवार को हुए इस हादसे में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से ठीक पहले कार में धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। खाई में गिरते ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई।हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति कार से बाहर जा गिरा और गंभीर चोटों के कारण उसने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे से करीब एक घंटा पहले नैहरनपुखर क्षेत्र में इसी कार का ओवरस्पीड चालान हुआ था। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक स्थानों पर तुरंत क्रैश बैरियर और अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ISRO की रिपोर्ट से बढ़ी चिंता, अक्टूबर-दिसंबर में 3 शक्तिशाली चक्रवातों का खतरा

summer express,नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की एक नई स्टडी में इस साल के अंत में उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवाती गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है। अध्ययन के मुताबिक अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच इस क्षेत्र में कम से कम तीन शक्तिशाली चक्रवाती तूफान विकसित हो सकते हैं। इन...
Summer Express - Auto Draft

लुधियाना में खाली प्लॉट से महिला का शव बरामद, ओवरडोज से मौत की आशंका

summer express, लुधियाना। दुगरी इलाके में दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर के पास 32 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव लावारिस हालत में पड़ा था और शरीर को आवारा जानवरों ने कई जगहों से नोच रखा था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके...

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

Summer express/शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं...

डाडा सीबा में 1500 रुपये के मुद्दे पर सियासी घमासान, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने लहराए काले झंडे

Summer express/कांगड़ा/गुलशन धनोहा-:जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडा सीबा में महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सुक्खू सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही।भाजपा...

जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

summer express, सिरसा। कालांवाली के गांव खोखर में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.