Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से उपभोक्ताओं को राहत, 95 हजार से नीचे फिसला गोल्ड

नई दिल्ली | अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में हालिया घटनाओं के चलते भारत में सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए यह समय फायदेमंद साबित हो रहा है। ईरान और इज़राइल के बीच तनाव में कमी और युद्धविराम के बाद निवेशकों का रुझान सुरक्षित विकल्पों से हटता नजर आ रहा है, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं की मांग पर पड़ा है। बीते कुछ दिनों से गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

गोल्ड 95 हजार के नीचे फिसला

शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 ग्राम वायदा सोने की कीमत दिन के कारोबार में 2050 रुपये गिरकर ₹94,951 तक पहुंच गई। हालांकि अंत में यह ₹95,540 पर बंद हुआ। दो दिन पहले तक यह 1 लाख रुपये के करीब कारोबार कर रहा था।

चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी भी दबाव में नजर आई। MCX पर चांदी की कीमत शुक्रवार को ₹1.05 लाख प्रति किलो के नीचे आ गई। कारोबार के दौरान इसमें करीब 1500 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। पिछले तीन हफ्तों से चांदी की कीमतें 1 लाख रुपये से ऊपर बनी हुई थीं।

10 दिन में कितना टूटा सोना?

13 जून – ₹1,02,284
18 जून – ₹99,589
24 जून – ₹97,055
27 जून – ₹95,540

कुल गिरावट: लगभग ₹5,500 प्रति 10 ग्राम यानी 5% से अधिक

कीमतों में गिरावट की प्रमुख वजहें

  • अंतरराष्ट्रीय तनाव में नरमी के चलते सुरक्षित निवेश की मांग घटी है।
  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख से डॉलर मजबूत हुआ है, जिससे सोना दबाव में है।
  • लगातार बढ़त के बाद अब निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे कीमतों में और गिरावट देखी जा रही है।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

विशेषज्ञों की राय में यह गिरावट अल्पकालिक है। कोटक सिक्योरिटीज की सीनियर एनालिस्ट कायनात चैनवाला का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में थोड़ी और नरमी आ सकती है, लेकिन वर्ष के अंत तक इनमें फिर से उछाल देखा जा सकता है। लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए गोल्ड अभी भी एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.