Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन, एसपी अमित यादव रहे मुख्य अतिथि

ऊना |  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में शनिवार को इंदिरा स्टेडियम स्थित स्विमिंग पूल में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि ऊना के एसपी अमित यादव ने शिरकत की। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया और स्विमिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

गौरतलब है कि स्विमिंग एसोसिएशन के गठन के बाद यह पहली बार किसी तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में जिले के कई युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने जल कौशल का प्रदर्शन किया।

मीडिया से बात करते हुए एसपी अमित यादव ने स्विमिंग एसोसिएशन को आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा भरती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को जिला स्तर से आगे बढ़ने का मौका देते हैं और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमें जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करना चाहिए और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि स्विमिंग एसोसिएशन का गठन करीब एक माह पहले ही किया गया है। यह पहली प्रतियोगिता थी और आगे भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे, जिससे बच्चों की प्रतिभा को निखार कर राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए टीम तैयार की जा सके।

इस आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में इसे एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। आयोजन के सफल संपन्न होने पर सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को शुभकामनाएं दी गईं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.