Facebook-f Youtube X-twitter

आगरा एयरपोर्ट पर बम की धमकी से मचा हड़कंप, ईमेल के जरिए दी गई थी वारदात की चेतावनी, घंटों की जांच के बाद नहीं मिला कोई विस्फोटक

आगरा | 29 जून 2025 की रात आगरा एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रशासन को एक संदिग्ध ईमेल मिला, जिसमें बम होने की धमकी दी गई थी। मेल में दावा किया गया था कि एयरपोर्ट परिसर में एक बैकपैक में विस्फोटक रखा गया है, जिससे बड़ा धमाका हो सकता है।

‘Road kill’ आईडी से भेजा गया धमकी भरा ईमेल

ईमेल ‘Road kill’ और ‘kyokill@atomicmail.io’ नामक मेल आईडी से भेजा गया था। उसमें स्पष्ट रूप से लिखा था कि एयरपोर्ट के अंदर एक बैग में विस्फोटक सामग्री छिपाई गई है। यह जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं।

सीआईएसएफ, बम स्क्वॉड और पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ जवान, बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया गया। एयरपोर्ट के हर कोने की बारीकी से जांच की गई, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

फर्जी निकली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

हालांकि जांच के दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए एयरपोर्ट की चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर सुकृति निगम ने थाना शाहगंज में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

साइबर सेल जांच में जुटी

पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली है। तकनीकी विश्लेषण के ज़रिए ईमेल के सोर्स को ट्रेस किया जा रहा है। शुरुआती जांच में यह शरारत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन किसी भी खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा।

देशभर में पहले भी चुकी हैं ऐसी फर्जी धमकियां

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में देश के कई एयरपोर्ट को इस तरह की ईमेल धमकियों का सामना करना पड़ा है। हालांकि अधिकतर मामले फर्जी निकले, फिर भी सुरक्षा एजेंसियां हर बार पूरी सतर्कता और गंभीरता से जांच करती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

जल्दबाजी में लाया जा रहा महिला आरक्षण विधेयक- रजनी पाटिल

शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल...

शिमला में हिमाचल दिवस का ज़िलास्तरीय समारोह आयोजित, मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रहा प्रदेश का सहयोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.