Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, महिला समेत दो गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग और डिलीवरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक पिहोवा के गांधी नगर निवासी संजय उर्फ गोलू भी शामिल है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

सेक्टर-5 की रहने वाली एक महिला ने 21 जून को साइबर थाना में शिकायत दी थी कि उसके साथ धोखाधड़ी कर करीब 1.23 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़िता के अनुसार, 1 जून को उसने एक ऑनलाइन पोर्टल से 542 रुपये की ड्रेस ऑर्डर की थी। ऑर्डर के कुछ देर बाद ही उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई और बताया गया कि उसकी पेमेंट नहीं हुई है, इसलिए ऑर्डर कैंसिल करना पड़ेगा। जैसे ही उसने ऑर्डर रद्द किया, उसके खाते में 510 रुपये और 32 वर्चुअल कॉइंस लौट आए।

इसके बाद फिर कॉल आई और दोबारा ऑर्डर करने को कहा गया। इस बार भुगतान के लिए उसे एक क्यूआर कोड भेजा गया। जब उसने उस कोड के जरिए पेमेंट की, तो न तो ऑर्डर हुआ और न ही पैसे वापस मिले। बार-बार कॉल और झांसे के जरिए उसे कई बार क्यूआर कोड स्कैन करवाया गया, जिससे उसके खाते से कुल मिलाकर 40 हजार रुपये कट गए।

एक ओटीपी से उड़ गए 1.23 लाख

पीड़िता ने जब यह सवाल किया कि अब तक पैसे वापस क्यों नहीं आए, तो उसे कहा गया कि खाते की डिटेल और ओटीपी साझा करें ताकि रिफंड भेजा जा सके। जैसे ही उसने ओटीपी बताया, उसके खाते से एक साथ 1.23 लाख रुपये निकल गए। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने ऐसे दबोचे आरोपी

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर थाना प्रभारी महेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई अजैब सिंह, महिला सिपाही पूजा और मुख्य सिपाही अमित कुमार की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने तकनीकी सुरागों के आधार पर महिला आरोपी और संजय उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस जालसाजी में और कौन-कौन शामिल है। जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी की जा सकती है।

साइबर पुलिस की अपील:

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल या क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट करने से बचें और अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड किसी से साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लेन-देन की तुरंत रिपोर्ट करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 1077 व 94594-57476 पर संपर्क करने की अपील Summer express/ऊना, राकेश-: नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है, जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने...

पलवल पुलिस के शिकायत निवारण शिविर में पहुंचीं सात शिकायतें, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पलवल, (सुंदर कुंडू)। पलवल पुलिस की ओर से गुरुवार को थाना मुंडकटी में शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेकर नियमानुसार जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में कुल सात शिकायतें सामने आईं। इनमें अधिकतर मामले मारपीट...

कैथल में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, हजारों राजस्व फाइलें अटकीं

Summer express ,कैथल, (बलिंदर कुमार)। हरियाणा में राजस्व विभाग के पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल गुरुवार को सातवें दिन भी जारी रही। नए सॉफ्टवेयर और पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों समेत अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल के कारण तहसीलों में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हुआ है और...

हरियाणा विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, हुड्डा के नेतृत्व में विधायकों ने उठाए मुद्दे

Summer express , चंडीगढ़, (अंकुर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रोष प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर की ओर मार्च किया और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.