Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फिरोजपुर में खाली प्लॉटों से बीमारियों के खतरे को देखते हुए ADM ने दिए सख्त निर्देश, सफाई और चारदीवारी अनिवार्य

फिरोजपुर | सहायक जिला मजिस्ट्रेट (ADM) दमनजीत सिंह मान ने शहर में फैली गंदगी और बीमारियों की आशंका को गंभीरता से लेते हुए खाली प्लॉटों की सफाई को लेकर निर्देश जारी किए हैं। ADM ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि फिरोजपुर शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों के स्वामित्व या कब्जे वाले खाली प्लॉटों में कूड़ा, गंदा पानी और गंदगी जमा है, जिससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

ADM मान ने कहा कि इन बीमारियों से जनस्वास्थ्य को गंभीर खतरा है और इनसे निपटने के लिए खाली प्लॉटों की सफाई आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 2023 की धारा 163 के तहत अधिकारों का उपयोग करते हुए आदेश पारित किए हैं।

खाली प्लॉटों के मालिकों को निर्देश:

  • खाली प्लॉटों की सफाई तत्काल की जाए।
  • प्लॉटों में जमा कूड़ा-कचरा, गंदा पानी और बरसाती पानी को हटाया जाए।
  • प्लॉटों की चारदीवारी या उचित फेंसिंग कराना अनिवार्य होगा ताकि दोबारा गंदगी जमा न हो।

ADM ने स्पष्ट किया कि यह आदेश जनस्वास्थ्य की रक्षा के उद्देश्य से जारी किए गए हैं और शहर के सभी नागरिकों पर लागू होंगे। आदेश के अनुसार, यदि किसी प्लॉट की सफाई नगर परिषद या पंचायत द्वारा की जाती है, तो इसका खर्च संबंधित मालिक से वसूला जाएगा।

उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

जो लोग इन आदेशों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 28 जून 2025 से प्रभाव में आ जाएंगे और अगले आदेश तक लागू रहेंगे।

शहरवासियों से अपील की गई है कि वे सहयोग करें और अपने प्लॉटों की नियमित सफाई कराएं ताकि मच्छरजनित और अन्य बीमारियों से बचा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.