Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शादी के लिए अमेरिका पहुंची 24 साल की भारतीय युवती सिमरन रहस्यमयी हालात में लापता, पुलिस जांच में जुटी

अमेरिका | भारत से अमेरिका पहुंची एक 24 वर्षीय युवती सिमरन की रहस्यमयी ढंग से गुमशुदगी का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिमरन को आखिरी बार 20 जून को न्यू जर्सी के लिंडनवॉल्ड इलाके में देखा गया था, उसी दिन वह भारत से अमेरिका पहुंची थी। पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना 25 जून को दी गई।

संदिग्ध गतिविधियों वाला CCTV फुटेज मिला

लिंडनवॉल्ड पुलिस विभाग ने बताया कि एक CCTV फुटेज में सिमरन को सड़क किनारे खड़े होकर लगातार मोबाइल फोन देखते और किसी का इंतजार करते हुए देखा गया है। यह वीडियो उसकी गुमशुदगी के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े करता है।

अरेंज मैरिज के सिलसिले में आई थी अमेरिका

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि सिमरन अमेरिका में अरेंज मैरिज के उद्देश्य से आई थी, लेकिन अब अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कहीं इसके पीछे कोई और मंशा जैसे पर्यटन या अन्य व्यक्तिगत कारण तो नहीं थे।

अंग्रेजी नहीं जानती, अमेरिका में कोई रिश्तेदार नहीं

जांच अधिकारियों के मुताबिक, सिमरन को अंग्रेजी भाषा नहीं आती और उसका अमेरिका में कोई जानने वाला भी नहीं था। उसके पास एक ऐसा इंटरनेशनल फोन था जो केवल वाई-फाई कनेक्शन पर ही काम करता है। यही वजह है कि उससे संपर्क स्थापित करना बेहद कठिन हो गया है।

सिमरन की पहचान

पुलिस ने बताया कि सिमरन के माथे के बाईं ओर एक छोटा सा निशान है। वह ग्रे स्वेटपैंट, सफेद टी-शर्ट, काले फ्लिप-फ्लॉप और हीरे जड़े छोटे झुमके पहने हुए आखिरी बार देखी गई थी। लापता युवती की तलाश में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी ह

पहले भी सामने चुके हैं ऐसे मामले

यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले मार्च 2025 में पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी की छात्रा सुदीक्षा कोनांकी डोमिनिकन रिपब्लिक में छुट्टियों के दौरान लापता हो गई थीं। इस तरह के मामलों ने एक बार फिर से विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस को सुराग मिलने की उम्मीद

लिंडनवॉल्ड पुलिस ने युवती की तलाश तेज कर दी है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को उच्च प्राथमिकता पर ले रहे हैं और जल्द ही सिमरन का सुराग मिलने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.