Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्नाटक बैंक को झटका: एमडी और ईडी ने दिए इस्तीफे, शेयरों में आई जोरदार गिरावट

मुंबई | निजी क्षेत्र के कर्नाटक बैंक को सोमवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब बैंक के दो वरिष्ठ अधिकारियों—मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (ED)—ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इस खबर का असर सीधे शेयर बाजार पर भी पड़ा, जहां निवेशकों की बेचैनी के चलते बैंक के शेयरों में 7% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई और यह 192.75 रुपये तक लुढ़क गया।

शीर्ष अधिकारियों का अचानक इस्तीफा

बैंक के एमडी और सीईओ श्रीकृष्णन हरि हारा सरमा का इस्तीफा 15 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा, जबकि ईडी शेखर राव 31 जुलाई तक अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। बैंक द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, सरमा ने मुंबई में स्थानांतरण की योजना को इस्तीफे की वजह बताया, वहीं राव ने मंगलूरु स्थानांतरण न हो पाने और अन्य निजी कारणों को आधार बनाया।

सर्च कमेटी गठित, नया COO जल्द कार्यभार संभालेगा

बैंक ने दोनों खाली पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है और इसके लिए एक सर्च कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसके साथ ही, बैंक ने एक अनुभवी बैंकर को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के रूप में नियुक्त किया है, जो 2 जुलाई से कार्यभार संभालेंगे। हालांकि, अभी नए COO के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

शेयर बाजार में गिरावट

कर्नाटक बैंक के शेयरों ने इस खबर के बाद तीखी गिरावट देखी। बैंक का स्टॉक बीएसई पर 7% से अधिक टूट गया। बता दें कि यह शेयर पिछले 52 हफ्तों में 245 रुपये के उच्चतम स्तर और 162.20 रुपये के निचले स्तर को छू चुका है। हालांकि, पिछले पांच वर्षों में बैंक के शेयरों ने 355% का शानदार रिटर्न दिया है, लेकिन बीते एक साल में यह लगभग 13% तक फिसला है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में प्रदूषण फैलाने वाले 13 प्रोजेक्ट पर कार्रवाई : तीन सील, पांच अवैध आरएमसी प्लांट पकड़े

Summer express, अनुज पंचाल, गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले चरण के तहत प्रदूषण फैलाने वाली निर्माण इकाइयों पर शिकंजा कसा जा रहा है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले...

सूरजकुंड दिवाली मेले में उमड़ी एनसीआर के दर्शकों की भीड़, खरीदारी और नगाड़ा पार्टी बनी आकर्षण

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित तीसरे दिवाली मेले में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले के शुभारंभ के बाद शनिवार सुबह से ही एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग परिवार सहित पहुंचने लगे। दर्शकों ने जहां मेले की सजावट और व्यवस्थाओं की...

अंबाला मंडी में धान की खरीद और उठान में तेजी, समय पर भुगतान मिलने से किसान संतुष्ट

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है और खरीद का सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है। शुरुआती दौर में गेट पास, फसल के उठान और भुगतान को लेकर परेशानियों का सामना करने वाले किसानों को अब राहत मिल रही है। किसानों का कहना है कि...

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किए बिजली महादेव के दर्शन, सड़क सुधार को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से प्रदेश में करीब 1700 किलोमीटर सड़कों का विस्तार किया जाएगा। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण...

अंबाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 55 वाहन इंपाउंड

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस चौकी नंबर-4 के क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 55 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इनमें तीन वाहन ऐसे भी मिले, जिनके चोरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.