Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुनिया की सबसे बड़ी FWA सर्विस प्रोवाइडर बनने की राह पर रिलायंस जियो – ICICI Securities

नई दिल्ली | अमेरिका की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी टी-मोबाइल को पीछे छोड़ कर दुनिया की सबसे बड़ी फिक्सड वायरलेस एक्सेस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी बन सकती है रिलायंस जियो। सरल शब्दों में कहें तो घरों व दफ्तरों में उपलब्ध वाई-फाई सर्विस को FWA यानी फिक्सड वायरलेस एक्सेस सर्विस कहा जाता है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटिस ने रविवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया कि रिलायंस जियो के पास जून 2025 तक दुनिया के सबसे अधिक FWA ग्राहक होने की संभावना है।

टी-मोबाइल के आंकड़े बताते हैं कि मार्च 2025 में कंपनी के पास 68 लाख 50 हजार के करीब FWA ग्राहक थे। इसके मुकाबले भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के हालिया जारी आंकड़ों के मुताबिक मई माह में रिलायंस जियो के FWA ग्राहकों की तादाद 68 लाख 80 हजार को पार कर गई थी। जाहिर है अमेरिकी कंपनी ने भी अगले कुछ महीनों में नए ग्राहक जोड़े होंगे। परंतु रिलायंस जियो के ग्राहक जोड़ने की स्पीड कहीं ज्यादा है। मई माह में कंपनी ने करीब 7.5 लाख नए FWA ग्राहक अपने पोर्टफोलियो में जोड़े हैं। आईसीआईसीआई सिक्योरिटिस का मानना है कि जिस स्पीड से रिलायंस जियो नए FWA ग्राहक जोड़ रही है उस स्पीड से जून 2025 तक वह अमेरिकी कंपनी टी मोबाइल को पीछे छोड़ देगी।

भारत में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ही FWA सर्विस देती हैं। मई महीने में एयरटेल ने करीब 1 लाख 82 हजार नए ग्राहक जोड़े थे। कंपनी के FWA ग्राहक अब बढ़कर 15 लाख 40 हजार हो गए हैं। वोडाफोन आइडिया अभी FWA सर्विस नहीं देती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ऑपरेशन मैदान के तहत अंबाला में पुलिस की सघन चेकिंग, कई वाहन जब्त

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर | अंबाला छावनी में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर और बिना वैध दस्तावेजों वाले कई वाहनों को जब्त (इम्पाउंड) किया। वहीं, नशीले पदार्थों की बरामदगी...

कैथल में एक करोड़ की चोरी के दो फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Summer express ,कैथल। कैथल जिले के चीका क्षेत्र में हाल ही में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों...

बंधुआ मजदूरी के शिकार नाबालिग को मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से 10 लाख का मुआवजा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद बंधुआ मजदूरी, बाल शोषण और अमानवीय व्यवहार का शिकार हुए 15 वर्षीय किशोर को विशेष मामले के रूप में 10 लाख रुपये का मुआवजा मंजूर किया गया है। आयोग की सिफारिश पर हरियाणा सरकार ने 16 जून 2026 को यह राशि स्वीकृत की। उल्लेखनीय है...

रेवाड़ी रेलवे रोड पर युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Summer express, रेवाड़ी। शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर शुक्रवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव सड़क किनारे पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस घटनास्थल पर...

सावन-तीज से पहले सोनीपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : 13 सैंपल सील, 28 किलो घेवर नष्ट

Summer express, सोनीपत। सावन और तीज के त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में घेवर की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गोहाना रोड और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे संचालित घेवर विक्रेताओं और विभिन्न मित्र मंडलियों की दुकानों पर छापेमारी कर देसी घी, मावा और घेवर के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.