Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक महिला से कथित दुष्कर्म का वीडियो वायरल, देशभर में आक्रोश, पांच गिरफ्तार

ढाका/कुमिल्ला | बांग्लादेश के कुमिल्ला जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अल्पसंख्यक समुदाय की एक महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे देश में भारी गुस्सा देखने को मिला। घटना के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं और पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी को ढाका से पकड़ा गया

कुमिल्ला जिले के पुलिस अधीक्षक नजीर अहमद खान ने जानकारी दी कि इस घिनौनी घटना के मुख्य आरोपी को रविवार तड़के ढाका के सईदाबाद इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके साथ चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, जिन पर सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप है।

छात्रों का विरोध प्रदर्शन

घटना के विरोध में ढाका विश्वविद्यालय के छात्रों ने परिसर में मार्च निकाला और न्याय की मांग की। विश्वविद्यालय के जगन्नाथ हॉल, जो अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों का छात्रावास है, वहां भी छात्रों ने घटना के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

राजनीतिक दलों की तीखी प्रतिक्रिया

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बयान जारी कर कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

हाईकोर्ट का निर्देश

घटना पर स्वतः संज्ञान लेते हुए बांग्लादेश हाईकोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया से वीडियो को तुरंत हटाया जाए। कोर्ट ने यह भी कहा है कि पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उसे इलाज व मानसिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

सोशल मीडिया पर गूंज

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी व्यापक आक्रोश देखा गया। कई यूजर्स ने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल उठाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, सवा क्विंटल खराब मिठाइयां नष्ट

Summer express, जालंधर । त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर जांच अभियान चलाते हुए 10 नमूने लिए। इस दौरान शाहकोट में एक दुकान से करीब सवा क्विंटल बासी और बदबूदार मिठाइयां बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। विभाग ने संबंधित दुकानदार का चालान भी किया। जानकारी...

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर टायर फटने से कार खाई में गिरी, चार श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, दौसा । राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार का टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.