Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में भारी बारिश से नुकसान: 285 सड़कें बंद, 968 ट्रांसफार्मर और 23 पेयजल योजनाएं प्रभावित

Shimla, 30 June

प्रदेश में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने जानकारी दी कि भारी वर्षा के कारण 285 सड़कों पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि कोई भी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद नहीं हुआ है।

बारिश की वजह से 968 विद्युत ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके अलावा, 23 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।मंत्री ने बताया कि वर्षा जनित घटनाओं में अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि सड़क हादसों में 19 लोग मारे गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क और जलशक्ति विभाग को अब तक लगभग 75 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

रामपुर की सरपारा पंचायत में एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है और तीन गौवंश बह गए हैं। मंत्री ने आम जनता से अपील की है कि रेड अलर्ट वाले क्षेत्रों में फिलहाल न जाएं और पूर्ण सावधानी बरतें, क्योंकि आपदा की स्थिति कभी भी उत्पन्न हो सकती है।साथ ही, उन्होंने बताया कि जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहां मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है, ताकि बच्चों और अभिभावकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.